धर्मेंद्र की सीख जिसने बदल दी उर्वशी रौतेला की राह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 15 नवंबर 2025। (अनिल बेदाग): दुनियाभर में अपनी खूबसूरती और सफलता से पहचान बनाने वाली उर्वशी रौतेला के जीवन में एक ऐसा क्षण आया जिसने उनकी सोच और व्यक्तित्व को हमेशा के लिए बदल दिया। यह पल था उनकी पहली फिल्म सिंह साब द ग्रेट के सेट पर, जहां सनी देओल और बॉबी देओल के साथ सुपरस्टार धर्मेंद्र की मौजूदगी ने एक अनमोल याद जोड़ दी।

धर्मेंद्र की वह बात जो दिल में बस गई

उर्वशी उस समय “दारू बंद कल से” गाने की शूटिंग कर रही थीं। रोशनी और रिहर्सल के बीच धर्मेंद्र जी ने उन्हें पास बुलाकर बेहद सरल, लेकिन जीवन बदल देने वाली सलाह दी, “बेटा, ईगो को हमेशा अपने पैरों के नीचे रखकर कुचल दो।” यह कोई औपचारिक सीख नहीं थी, बल्कि एक दिग्गज कलाकार का गहरे अनुभव से निकला सत्य, जिसने उर्वशी के भीतर विनम्रता की मजबूत नींव रख दी।

इस एक वाक्य ने उर्वशी के करियर को दिशा दी। अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट्स से लेकर वर्ल्डवाइड म्यूज़िक चार्ट्स तक, वह हर उपलब्धि को उसी नम्रता और कृतज्ञता से जीती हैं। धर्मेंद्र की दी यह सीख अब उनके जीवन-दर्शन का हिस्सा है—याद दिलाती हुई कि असली महानता केवल शोहरत में नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े रहने में है।

Leave a Reply

Next Post

संगीत और कहानी का अनोखा संगम बनी फिल्म ‘कोरगज्जा’ का संगीत विमोचन

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 नवंबर 2025। मंगलुरु शहर बहुप्रतीक्षित बहुभाषी फिल्म ‘कोरगज्जा’ के शानदार संगीत लॉन्च का साक्षी बना। त्रिविक्रम सिनेमाज और सक्सेस फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म पहली बार पूजनीय लोकदेवता कोरगज्जा की कथा को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करती है। कन्नड़, मलयालम, […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प