कोरबा में महिला की गला घोंटकर हत्या, पास ही मिली खून से लथपथ पालतू बिल्ली की लाश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 24 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार सुबह एक विधवा महिला और उसकी पालतू बिल्ली का शव घर में मिला है। महिला अकेले ही रहती थी। आशंका है कि चोरी करने के प्रयास में महिला की हत्या की गई है। महिला के गले से सोने की चेन गायब है। इसके अलावा कुछ बर्तन भी चोरी हुए हैं। हालांकि बिल्ली को मारने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम खैराबहार लाफा निवासी बंधन कुंवर (60) के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके कोई बच्चे भी नहीं थे। महिला अकेले ही रहती और दूध बेचकर गुजारा करती थी। बताया जा रहा है कि एक बिल्ली महिला के घर आती थी, और वहीं रहती थी। इसके चलते पालतू हो गई थी। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो महिला और बिल्ली का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। 

बिल्ली पर भारी चीज से किया गया वार 
मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड पहुंचे हुए हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि महिला का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसके गले पर चोट के निशान है। आशंका है कि गला घोंट कर हत्या की गई है। फिलहाल ज्यादा जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगी। वहीं बिल्ली का शव भी पास में पड़ा था। उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। घर में वृद्ध महिला और उसकी पालतू बिल्ली का शव मिला है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Next Post

रोचक : वर्णमाला वाला स्कूल बस स्टाप !

शेयर करेपार्षद निधि का बेहतरीन सदुपयोग । छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी – जिले के खोंगापानी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 के पार्षद जगदीश मधुकर ने अपने पार्षद निधि की राशि का बेहतरीन सदुपयोग किया है। बस पकडकर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए स्कूल बस स्टाप […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी