आईपीओ से पहले जारो को मिला मजबूत निवेशकों का भरोसा

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 24 सितंबर 2025। जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च लिमिटेड ने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम से पहले एंकर निवेशकों से 135 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। यह इश्यू मंगलवार, 23 सितंबर 2025 से आम निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने सोमवार, 22 सितंबर 2025 को जानकारी दी कि उसने एंकर निवेशकों को 890 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर कुल 15,16,853 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

इस निवेश में शामिल प्रमुख एंकर निवेशकों की सूची में व्हाइटओक कैपिटल, 360 वन, सोसाइटी जनरल, एल.सी. फ़ारोस, सिंगुलैरिटी इक्विटी, एबक्कस, शुभकम वेंचर्स, आईटीआई म्यूचुअल फंड, यूनिवर्सल सैम्पो, वाइनी ग्रोथ फंड, सिटी ग्रुप ग्लोबल मार्केट्स और नोमुरा सिंगापुर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इस ऑफर के लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और सिस्टमैटिक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड को बुक-रनिंग लीड मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को इस इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कवर्धा में सरकार खुद वर्ग संघर्ष करवा रही - दीपक बैज

शेयर करेगृह मंत्री से कानून और व्यवस्था नहीं संभल रहा गृह मंत्री विजय शर्मा को झंडा विवाद कराने में मास्टरी हासिल है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 सितंबर 2025। कवर्धा जिले के कामठी में दो समुदायों के बीच में विवाद सरकार की लापरवाही और अक्षमता का परिणाम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान