राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका में हिंदुओं ने निकाली कार रैली, महीने भर चलेगा उत्सव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अयोध्या 17 दिसंबर 2023। अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे देश में एक उत्साह और उल्लास का माहौल है। ऐसा ही उत्साह और उल्लास अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में भी है। यही वजह है कि राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका में महीने भर तक इसका उत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को इस उत्सव की शुरुआत एक विशाल कार रैली से हुई। वॉसिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाकों में यह कार रैली निकाली गई। 

अमेरिका में महीने भर तक चलेगा उत्सव
अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के कई सदस्य शनिवार को मैरीलैंड के नजदीक स्थित फ्रेडरिक सिटी में श्री भक्त आंजनेय मंदिर में इकट्ठा हुए और राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में कार रैली निकाली। अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने बताया कि 500 सालों के हिंदुओं के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम अमेरिका में भी उत्सव मना रहे हैं। 20 जनवरी को वॉशिंगटन, डीसी इलाके में करीब 1000 हिंदू परिवारों के साथ ऐतिहासिक जश्न मनाया जाएगा। 

उत्सव के दौरान ये कार्यक्रम होंगे
सापा ने बताया कि उत्सव के दौरान राम लीला का आयोजन भी कराया जाएगा। साथ ही भगवान श्री राम की कहानियां, भगवान राम की आरती, भजन भी गाए जाएंगे। इस दौरान अमेरिका में पैदा हुए बच्चों को भी भगवान राम के जीवन के बारे में बताया जाएगा। इन उत्सवों के सह-संयोजक और स्थानीय तमिल हिंदू नेता प्रेम कुमार स्वामीनाथन ने कार रैली के दौरान तमिल भाषा में भगवान राम का भजन गाया और साथ ही सभी परिवारों को 20 जनवरी के उत्सव के लिए आमंत्रित किया। 

कार रैली में मौजूद अन्य लोगों ने भी कन्नड़, तेलुगु और अन्य भारतीय भाषाओं में भगवान श्री राम की महत्ता बताई। इस कार रैली का आयोजन कृष्णा गुडीपति ने किया। बता दें कि साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया था। 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी थी। 

Leave a Reply

Next Post

सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में एक एसआई का बलिदान, एक कांस्टेबल घायल; चार संदिग्ध गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   सुकमा 17 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार सुबह करीब सात बजे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ 165वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी बलिदान हो गए। जबकि कांस्टेबल रामू घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और इलाज […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की