महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव : 29 में से 25 महानगरपालिकाओं में लहराया भगवा, मुंबई में ठाकरे की बादशाहत खत्म

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 17 जनवरी 2026। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एक साल बाद नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में हुए चुनाव के शुक्रवार को आए परिणामों के बाद 25 में भाजपा राज कायम हो गया है। वहीं, देश की सबसे समृद्ध बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में अपना मेयर बनाने का भाजपा का 45 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। करीब तीन दशक से चल रहा ठाकरे परिवार का राज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंपर जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद दिया है।

मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे व उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ आने का भी दोनों को कोई लाभ नहीं मिल पाया। यहां 227 सदस्यीय सदन में भाजपा नीत महायुति ने बहुमत के लिए जरूरी 114 सीटों का आंकड़ा पार कर 118 सीटें जीत लीं। भाजपा बीएमसी में 89 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सहयोगी शिवसेना को 29 मिलीं। कांग्रेस को 24 सीटों पर जीत हासिल हुई। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), राज ठाकरे की मनसे व एनसीपी (शरद पवार) गठबंधन ने 72 सीटें जीतीं। इसमें शिवसेना-यूबीटी ने 65, मनसे ने 6 व एनसीपी-शरद ने एक सीट जीती। एनसीपी-अजीत को तीन व असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम ने आठ सीटें जीतीं, जो मनसे से ज्यादा हैं। सपा को दो सीटें मिली हैं।

राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में से मुंबई, ठाणे, पुणे व नासिक में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बड़ी बढ़त मिली है। भाजपा ने पुणे व पिंपरी चिंचवाड़ में पवार परिवार को मात दी है, जहां चाचा-भतीजे की पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लातूर, भिवंडी, चंद्रपुर, परभणी, वसई-विरार और मालेगांव को छोड़कर सभी निकायों में कहीं भाजपा अकेले तो कहीं शिवसेना के साथ सत्तासीन होगी। भाजपा की स्थापना के 45 वर्षों में पहली बार बीएमसी में भाजपा का महापौर बनेगा।  

हिंदुत्व में भरोसा, विकास का एजेंडा लेकर आगे बढ़ेंगे : फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह भाजपा के विकास के एजेंडे की जीत है। हम व्यापक हिंदुत्व में विश्वास करते हैं। हम शहरों को बदलेंगे और आम लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे। फडणवीस ने शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को भी याद किया।

धन्यवाद महाराष्ट्र, राज्य के जोशीले लोगों ने एनडीए के जनकल्याण और सुशासन के एजेंडे को अपना आशीर्वाद दिया है। नतीजे दिखाते हैं कि एनडीए का महाराष्ट्र के लोगों के साथ रिश्ता और मजबूत हुआ है। -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

कांग्रेस के हिस्से तीन निकाय
चुनाव में कांग्रेस को लातूर, चंद्रपुर व भिवंडी-निजामपुर ने सहारा दिया है।

  • लातूर में कांग्रेस ने 70 सदस्यीय निकाय में 43 सीटें जीत स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा 22 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
  • भिवंडी-निजामपुर में कांग्रेस 30 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। 90 सदस्यीय निकाय में भाजपा को 22, शिवसेना 12 व राकांपा-शरद 12, अन्य को 14 सीटें मिली। निगम में कांग्रेस-राकांपा के आने की उम्मीद है।
  • मालेगांव नगर निगम में इंडियन सेकुलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र पार्टी नंबर एक बनी है। इसने 84 में से 35 सीटें जीती हैं, जबकि एआईएमआईएम 21 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। 

Leave a Reply

Next Post

सात साल की बेटी ने दी गवाही, हत्यारी मां और प्रेमी को उम्रकैद, मासूम बोली- कंबल के अंदर से देखी थी वारदात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कानपुर 17 जनवरी 2026। कानपुर में प्रेमी संग मिलकर पति को जहर देकर मार डालने और बिना किसी को बताए शव का अंतिम संस्कार कर देने के मामले में अपर जिला जज 20 नीलांजना ने पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद और 30-30 हजार रुपये जुर्माने की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले