‘दबंग’ खान की जन्मदिन पार्टी में शाहरुख ने गले लगाकर दी बधाई, तो संगीता को किस करते दिखे सलमान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 27 दिसंबर 2022। बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान के जन्मदिन के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई थी, जिसमें बी टाउन के सितारों ने पहुंचकर समा बांध दिया। सलमान को जन्मदिन पर सरप्राइज करने के लिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे, जहां दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। इसके अलावा संगीता बिजलानी भी पार्टी में नजर आईं। वहीं, सलमान ने मीडिया के साथ भी केक काटा।

सलमान खान ने अपनी बर्थडे पार्टी में हाई सिक्योरिटी के साथ ग्रैंड एंट्री ली। सलमान मीडिया के सामने पोज देते भी दिखे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सलमान हर साल अपने जन्मदिन को पनवेल फार्म हाउस पर मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी का आयोजन बहन अर्पिता खान के घर के हुआ। भाईजान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, यूलिया वंतूर, अरबाज खान, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन, जेनेलिया डिसूजा, तब्बू, पूजा हेगड़े, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सितारों ने पार्टी में शिरकत की।

पार्टी में शाहरुख खान लेट से पहुंचे लेकिन उनकी एंट्री एकदम ग्रैंड रही, जिसका वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान कार से उतरते नजर आ रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान ने गले लगाकर दबंग खान को जन्मदिन की बधाई दी। दोनों की साथ में तस्वीरें भी सामने आई हैं। शाहरुख और सलमान ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

वहीं, पार्टी में जब संगीता बिजलानी पहुंचीं, तो सलमान ने उनका माथा चूम लिया और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। ब्लू शिमर ड्रेस में संगीता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि एक समय में सलमान खान और संगीता ने एक-दूसरे को डेट करते थे। हालांकि काफी वर्षों तक चलने के बाद यह रिश्ता टूट गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन सोमी अली से बढ़ीं सलमान की नजदीकियों के बाद संगीता ने रिश्ता तोड़ लिया था।

Leave a Reply

Next Post

नेजल वैक्सीन कोविन ऐप पर, निजी अस्पताल और सरकारी अस्पतालों के दाम तय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली: 27 दिसंबर 2022। कोरोना एक बार फिर बढ़ने की दहलीज पर है. ऐसे में हाल ही में नाक से दी जाने वाली नेजल वैक्सीन iNNOVACC इन्नोवैक को लोगों को देने के लिए मंजूरी दी गई है. यह नेजल वैक्सीन कोविन ऐप के जरिए उपलब्ध […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी