तीन राज्यों में जीत पर बिहार में जश्न, भाजपा बोली- तुष्टिकरण की राजनीति को तमाचा, लुटेरों की विदाई हुई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 03 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता की पार्टी की जीत का जश्न बिहार में मनाया जा रहा है। पटना के वीर चंद्र पटेल रोड में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ढोल नगाड़े बज रहे हैं। भाजपा नेता एक-दूसरे को लड्डू खिला रहे हैं। जीत का जश्न मनाते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और जनता के विश्वास की जीत है। यह मोदी गारंटी की जीत है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तो अभी झांकी है, 2024 और बिहार अभी बाकी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिले ऐतिहासिक विजय पर प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि तीनों राज्यों से लुटरों की विदाई हो गई। जनता ने तस्वीर साफ कर दी है।

राष्ट्रवाद को एक बहुत बड़ी ताकत मिली है
वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मोदी मैजिक जारी है। आज तीन राज्यो की जनता ने भाजपा को जिताया है। युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पर मुहर लगा दिया है। तुष्टिकरण की राजनीति को तमाचा लगा है। जनता ने बता दिया है कि वह जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस चुनाव परिणाम से राष्ट्रवाद को एक बहुत बड़ी ताकत मिली है। राहुल गांधी वंशवादी हैं। भ्रष्टाचारियों को जनता स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

मांझी बोले- नीतीश कुमार के बयान की वजह से ऐसा हुआ
वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोर विरोधी कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि घमंडियां गठबंधन के बेतुके बयान का यह परिणाम है। इंडी गठबंधन के नीतियों के चलते जनता ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू है। आरक्षण को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने तुम-तड़ाक तक कर दिया लेकिन उनकी पार्टी का क्या हाल हुआ, यह जनता देख रही है। मांझी ने कहा कि यह जीत विकास की है। घमंडिया गठबंधन के नेताओं  महिलाओं और दलितों का अपमान किया। बिहार के घमंडिया गठबंधन के अगुआ कहे जाने वाले नीतीश कुमार द्वारा महिला और दलितों को अपमानित किया गया। उनके बयान की वजह से पिछड़ा, अति पिछड़ा, आदिवासी समाज और महिलाओं ने यूटर्न ले लिया और भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में जितवाया है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले टीएस सिंहदेव 122 वोट से हारे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अंबिकापुर/बिलासपुर 03 दिसंबर। इंतजार की घड़ी आखिर खत्म हो गई है। आज छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं, कांग्रेस में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप