ऋषभ पंत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, कहा- पूरे हिंदुस्तान की…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2022। ऋषभ पंत अपनी जिन्दगी के सबसे भारी दिनों से गुजर रहे हैं। हाल ही में, ऋषभ की गाड़ी का बहुत ही खतरनाक एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटे भी आईं। हालंकि, अब वह खतरे से बाहर हैं। कई सेलेब्स उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहें हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर और अनिल कपूर को जब ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बारे में पता चला, तो वे दोनों उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए और उनकी हालत का जायजा लिया। हालत देखने के बाद अनुपर खेर बताते हैं,  ‘जैसे ही हमें पता चला कि ऋषभ हॉस्पिटल में हैं, तो हम उन्हें यहां देखने आए। उनकी माताजी से मिले। अब वह पहले से बेहतर हैं। पूरे हिंदुस्तान की दुआएं उनके साथ हैं। वो जल्द ही ठीक होंगे। वो फाइटर हैं।

वहीं, अनिल कपूर ने भी ऋषभ पंत की हालत के बारें में बताते हुए कहते हैं, ‘वो अब ठीक हैं। हमें जो-जो फिक्र थी, अब वो बिल्कुल नहीं है।’ आगे बात करते हुए अनुपम खेर और अनिल कपूर कहते हैं, ‘हमने उन्हें थोड़ा बहुत हंसाने की कोशिश की। हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर उनसे मिलने गए थे।’ अनुपम खेर ने भी ये कहा कि ‘मुझे  लगता है कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए, जब उन्हें सबकी जरूरत हो। हॉस्पिटल का प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए हमने उनसे मुलाकात की।

ऋषभ पंत से मिलने के बाद और उनका हालत देखने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर बेहद खुश नजर आए। उनका कहना है कि हमारे इंडियन क्रिकेटर जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए साल की शुरुआत से पहले ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने रुड़की जा रहे थे। ऋषभ पंत खुद गाड़ी ड्राइव करके अपने अपने होमटाउन के लिए रवाना हुए थे। गाड़ी को स्पीड में चलाने की वजह से उनका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटे आई हैं, लेकिन फिलहाल वो ठीक बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के यूट्यूब पर हुए 15 मिलियन फॉलोअर्स

शेयर करे -अनिल बेदाग / छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 31 दिसंबर 2022। तारक मेहता का उल्टा चश्मा को एक के बाद एक माइलस्टोंस बनाने की एक अच्छी आदत हो गई है । यूट्यूब पर इसके ऑफिशल हैंडल के 15 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। शो के प्रशंसकों के लिए जश्न मनाने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण