अहमदाबाद में तेज रफ्तार जगुआर ने भीड़ को कुचला, हादसे में पुलिस जवान सहित नौ लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अमहदाबाद 20 जुलाई 2023। गुजरात के अमहदाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे को देखने रुके लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हैं। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस ने मोर्चा संभाल लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद में सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाईवे पर बने इस्कॉन ब्रिज पर एक डंपर ने एसयूवी को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण मौके पर भीड़ लग गई थी। 

एक पुलिस कॉन्सटेबल की मौत
इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार जगुआर कार आ रही थी। लापरवाही के कारण कार ने वहां खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों की सूची में एक पुलिस कॉन्सटेबल और एक होमगार्ड जवान भी शामिल हैं। वहीं करीब 13 लोग घायल हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के युवा शामिल थे।

देर रात की घटना
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाईवे पर बने इस्कॉन ब्रिज पर देर रात करीब 1:15 बजे हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब लग्जरी कार भीड़ में घुसी तो कई लोग घटनास्थल से करीब 20 से 25 फीट दूर जा गिरे थे।

Leave a Reply

Next Post

'किसी गुनहगार को बख्शेंगे नहीं, मेरा दिल पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है;...मणिपुर की घटना बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 जुलाई 2023। संसद का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। संसद के मानसून सत्र से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मणिपुर में कुछ पुरुषों द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी