किसान धान बेचने के बाद भुगतान के लिए भटक रहे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

धान की कीमत 3100 रु क्विंटल की दर से पंचायत भवन में नगद भुगतान का वादा था अब 2300 रुपए देने भी भटका रहे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धान बेचने के बाद किसानों को भुगतान के लिए एक-एक हफ्ते तक भटकना पड़ रहा हैं।सरगुजा संभाग में 8 जनवरी के बाद धान बेचने वाले किसानों को अब तक भुगतान नहीं हुआ है। रायपुर संभाग में कई खरीदी केंद्रों में 10 जनवरी के बाद भुगतान नहीं हुआ है दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर संभाग में भी यही स्थिति है। भाजपा सरकार आखिर किसानों को इतना परेशान क्यों कर रही है?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा से पूछा क्या हुआ मोदी की गारंटी का किसानों से वादा किया गया था धान बेचने के तत्काल बाद 3100 रु क्विंटल की दर से एकमुश्त राशि पंचायत भवन में नगद भुगतान केन्द्र खोलकर किया जाएगा? 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हुई है लेकिन अभी तक किसी भी किसानों को 3100 रु क्विंटल की दर से भुगतान नहीं हुआ है। किसी भी ग्राम पंचायत में किसानों को एकमुश्त राशि देने भुगतान केन्द्र नही खुला है। किसानों को धान बेचने के बाद समर्थन मूल्य का 2300 रु की दर से भुगतान किया गया। अब धान बेचने के बाद तो 2300 रु की दर से भी भुगतान लेने के लिए भी किसान भटक रहे हैं। 3100 रु का तो पता पता नहीं है अंतर की राशि भी कब मिलेगी इसकी कोई संभावना नहीं है।किसानों को मोदी की गारंटी भारी पड़ रही है भाजपा का वादा जो है जुमला साबित हो गया।

Leave a Reply

Next Post

'छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50% छूट हो, हम फ्री बस यात्रा की योजना बना रहे', केजरीवाल का पीएम को पत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 जनवरी 2025। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी के जरिए मांग की है कि छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50% छूट हो। केजरीवाल का कहना है कि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप