रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स ‘सिंघम अगेन’ को ले कर हैं एक्साइटेड हैं सूर्या

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 24 अक्टूबर 2024। बाजीराव सिंघम वापस आ गए हैं। इस बार वे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में और भी ज़्यादा एक्शन पैक्ड रोमांच लेकर आ रहे हैं। स्टार-स्टडेड कास्ट और ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ, फिल्म पहले से ही काफ़ी उत्साह पैदा कर रही है. ट्रेलर को दर्शकों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।  नतीजतन, भारत की पहली सिनेमेटिक कॉप यूनिवर्स के लिए उत्साह बढ़ गया है। फैन्स बड़े पर्दे पर इस पारिवारिक मनोरंजन को देखने के लिए बेताब हैं। साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने सिंघम के तमिल वर्जन में सिंघम की भूमिका निभाई थी। सूर्या ने हाल ही में कॉप यूनिवर्स मेकिंग पर अपने विचार साझा किए हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान, सूर्या से दो ‘सिंघम’ किरदारों के एक साथ आने की संभावना के बारे में पूछा गया और यह भी पूछा गया कि क्या वे भी इस कॉप यूनिवर्स में शामिल हो रहे है। 

सूर्या ने बताया,”अजय सर पूछ रहे हैं कि आप अगला सीक्वेंस क्यों नहीं कर रहे हैं, आप आगे क्यों नहीं बढ़ रहे हैं लेकिन यह तो हरि सर (निर्देशक) को करना है। मैं इसे करना पसंद करूंगा, लेकिन सिर्फ़ इसलिए कि लोगों ने सिंघम को पसंद किया है और सिर्फ़ शीर्षक की वजह से, हम एक और नंबर नहीं बढ़ाना चाहेंगे। उन्होंने आगे कहा, “मैं इस फ्रैंचाइज़ के लिए बहुत खुश हूं, जो यहाँ हो रहा है। हमें ‘सिम्बा’ भी पसंद है और हम नए (सिंघम अगेन) का इंतज़ार कर रहे हैं, जो इस दिवाली रिलीज़ हो रही है। रामायण और सिंघम सीक्वेंस आ रही है. ऐसे में ‘क्या होगा अगर ऐसा हुआ’ वाली दिलचस्पी और उत्सुकता मन में भरी हुई है। सभी फिल्मों को शुभकामनाएँ और जिस तरह से उन्होंने इसे आगे बढ़ाया है, उसके लिए मैं बहुत खुश हूँ।” इस दिवाली 1 नवंबर को पारिवारिक मनोरंजक ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

जिले को जल्द ही मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी और हॉकी मैदान की सौगात

शेयर करेकलेक्टर ने चल रहे  निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण कर, पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में निर्माण के दिए निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 24 अक्टूबर 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र के हॉकी मैदान में बन रहे गैलरी और फ्लड लाइट कार्य के साथ निर्माणाधीन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप