उग्रवादियों के हमले में मारे गए चार लोगों के शव को परिजनों ने लेने से किए इनकार, रखीं ये मांगें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंफाल 03 जनवरी 2024। मणिपुर के थौबल जिले में सोमवार को गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में 18 अन्य घायल भी हुए। इस गोलीबारी में मारे गए चार लोगों के परिवारवालों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मैतेई मुस्लिम समुदाय के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की गई है। इसके साथ ही समुदाय ने इस हादसे की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने की भी मांग रखी है।

परिजनों ने शव को लेने से किया इनकार
राज्य सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का आदेश दिया है, जिसका नेतृत्व मणिपुर पुलिस के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद रियाजुद्दीन शाह करेंगे। मैतेई समुदाय ने अपने ज्ञापन में कहा, ‘राज्य सरकार को 48 घंटों के भीतर मांगे पूरी करनी चाहिए। अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो वे अपने परिजनों का शव नहीं लेंगे। नए साल के दिन सोमवार की शाम को थौबल में करीब 20-25 उग्रवादी लिलोंग चिंगजाओ इलाके में एक व्यापारी के घर लूटपात करने आए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब व्यापारी के घर पर भीड़ जमा हो गई तो उग्रवादियों ने उनपर गोली चला दी। पुलिस का कहना है कि यह घटना जातीय हमलों से जुड़ा नहीं है। दरअसल, जब राज्य में मैतेई और कुकी के बीच जातीय संघर्ष शुरू हुआ तो मैतेई मुस्लिम समुदाय इसमें शामिल नहीं हुआ था।

मैतेई मुस्लिम समुदाय इस जातीय संघर्ष का हिस्सा नहीं
मैतेई मुस्लिम समुदाय ने राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर यह स्पष्ट किया कि कि सोमवार को हुए हमले जातीय संघर्ष का हिस्सा नहीं था। उन्होंने बताया, ‘हमने अपने समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है। हम इन झड़पों में बिलकुल भी शामिल नहीं है।’

इस गोलीबारी के बाद मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने घायलों के परिजनों से मुलाकात की। फिलहाल क्षेत्र की स्थिति शांतिपूर्ण है। प्रतिबंधित रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट ने कथित तौर पर इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि वह एक ड्रग डीलर के घर गए थे, लेकिन जब डीलर की तरफ से उनके ऊपर  गोलीबारी की गई तो उन्हें भी मजबूरी में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। 

Leave a Reply

Next Post

त्रिलोक श्रीवास् ने सहयोगियों सहित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया नूतन वर्ष की बधाइयां

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने नूतन वर्ष 2024 के प्रथम दिवस रायपुर जाकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ भेंट कर नूतन वर्ष की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दिया, इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास एवं उनके […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान