2 बच्चों की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिली 3 लाशें, पत्नी के छोड़कर जाने से डिप्रेशन में था

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 8 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां इलाके में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने ही 2 बच्चों की हत्या कर दी और खुद भी कीटनाशक पीकर मौत को गले लगा लिया। घर से बदबू आने पर इस घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तब 3 लोगों की लाश पड़ी थी। घटना करीब 3 से 4 दिन पहले हो सकती है। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने के बाद से पति डिप्रेशन में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

धरसीवां पुलिस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक घटना देवरी गांव की है। रामेश्वर साहू (30 वर्ष), उसकी बेटी रागिनी (6 वर्ष) और बेटे अमित (9 वर्ष) की लाश मिली है। ऐसी आशंका है कि पिता ने ही दोनों बच्चों को मारा और फिर खुद आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि उसकी पत्नी साथ नहीं रहती। रामेश्वर साहू सिलतरा के किसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। पत्नी के भाग जाने के बाद से वह परेशान था। 3 दिनों से किसी को बाहर नहीं देखा गया। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को गड़बड़ी का शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

जेठ के साथ घर छोड़कर चली गई पत्नी  

पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल भिजवाया है। पड़ोसियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया की मृतक रामेश्वर साहू की पत्नी 1 साल पहले अपने बच्चों को छोड़कर अपने जेठ के साथ घर छोड़ कर भाग गई। इसके बाद से रामेश्वर डिप्रेशन में था। पुलिस को आशंका है कि रामेश्वर ने पारिवारिक परिस्थितियों से तंग आकर दोनों बच्चों की हत्या की और फिर खुद कीटनाशक पीकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

आंखों की रोशन बढ़ाने के लिए आयुर्वेद ने बताए ये आसान तरीके

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 8 अगस्त 2022 । आजकल हर किसी के हाथ में मोबाइल फोन है और ज्यादातर वक्त स्क्रीन पर खर्च होता है। बच्चे काफी वक्त ऑनलाइन रहते हैं वहीं खानपान भी ऐसा है कि छोटी सी उम्र में उनको चश्मा चढ़ जाता है। इसके अलावा […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान