नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे का मुख्य मंच पर गजमाला से स्वागत किया गया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 13 अगस्त 2023। नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे का मुख्य मंच पर गजमाला से स्वागत किया गया। खड़गे का स्वागत जांजगीर-चांपा के प्रसिद्ध कोसा शाल पहनाकर, खुमरी से किया गया।

भरोसे के सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का उद्बोधन

आजादी के बाद से हमने एम्स बनाया, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोली। बड़े बड़े कारखाने, टेक्सटाइल यूनिट बनाए, औद्योगिकरण को बढ़ावा दिया। देश को आगे बढ़ाने का काम किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पब्लिक सेक्टर को मजबूती देने का काम किया। किंतु आज स्थिति बदल रही है। भांगड़ा नागल,हीराकुंड बांध से लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र हमारी सरकार ने बनाया है। राज्य सभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भरोसा का सम्मेलन इसलिए हो रहा है क्योंकि जो भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने आपको दिया है उसे पूरा किया।
पिछले 70 सालों में हमने जो शिक्षा की बुनियाद रखी उसी बुनियाद पर चलकर मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने।  छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट की  नीव हमारी सरकार ने रखी। हमारी सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाकर  गरीब एवं आम जनता को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराया। यह भरोसे का सम्मेलन इसलिए हो रहा है क्योंकि आपके मुख्यमंत्री और उनके नेतृत्व की सरकार ने आपसे जो वादा किया था उसे पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की सरकार ने जो आपको भरोसा दिया उसे पूरा करके दिखाया। छत्तीसगढ़ सरकार निडर होकर गरीबों, मजदूरों और कमजोर वर्ग के लोगों का उत्थान करने के संकल्प को पूरा करने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ी में उद्बोधन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज 467 करोड़ की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के हाथों हुआ। पौने 2 लाख करोड़ के आसपास की राशि डायरेक्ट ट्रांसफर हुई है। कोई बीच का आदमी नहीं है, हमने लोगों की जेब में सीधे पैसे डाले। इस साल हमने 107 लाख मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदे। तीसरे दिन खाते में पैसे पहुंच जाते थे। यह किसानों की सरकार है। इस साल 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदेंगे। हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

23 लाख, 30 लाख, 36 लाख मीट्रिक टन धान की हमने नीलामी की थी। कर्जमाफी, धान खरीदी का वादा हमने निभाया। विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में हमने वादा निभाया। कर्ज माफी और धान खरीदी का जो वादा हमने किया था, उसे निभाया है। 7 दिन बाद 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अगली किश्त किसानों के खातों में आएगी। छत्तीसगढ़ पूरे देश में इकलौता राज्य है जहां मजदूरों को भी 7 हजार रुपए की सालाना सहायता राशि दी जा रही है। 13 लाख परिवार से हम तेंदूपत्ता 4000 रुपए प्रति मानक बोरा खरीद रहे हैं। हमारे प्रदेश में किसान बढ़के अब 26 लाख हो गए हैं।

हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारों को 112 करोड़ रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया। पूरे देश में गोबर कहीं नहीं खरीदा जाता लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में हम 2 रुपए प्रति किलो में गोबर खरीद रहे हैं। 42 लाख परिवारों को हम बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दे रहे हैं। 3800 करोड़ रुपए का लाभ मिला है। हमारी सरकार में छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई वर्ग नही जिसको  जिसकों हमने फायदा नही पहुँचाया है,सब को फायदा…..मजदूरों से लेकर किसानों को सीधा पैसा पहुंच रहा है। अब हम हर ब्लॉक में जैतखाम बनाएंगे। ग्राम पंचायत के माध्यम से सरपंच इसका निर्माण करवाएंगे। हम सभी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसा कोई समाज नहीं है जो यह कह सके कि सरकार ने हमें जमीन नहीं दी है, या जमीन में भवन निर्माण के लिए पैसे नहीं दिए है।
हमने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को आज एक नई पहचान मिली है। रामायण महोत्सव, राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव, युवा महोत्सव जैसे आयोजन हम कर रहे हैं। खेती किसानी की तरफ लोग लौट रहे हैं। 12 लाख से बढ़कर अब 26 लाख किसान प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जुड़े हैं। धान के साथ अन्य फसलों को भी योजना के दायरे में लाया गया है। छत्तीसगढ़ इकलौता प्रदेश है जहां गोबर खरीदी की जा रही है। किसान, मजदूर, गरीब, महिला, युवा सभी वर्गों के उत्थान का कार्य हमारी सरकार कर रही है
छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रथम महिला सांसद मिनीमाता का निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा रहा है। हम यहां 25 एकड़ में मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं, इस मेडिकल कॉलेज का नाम मिनीमाता के नाम से जाना जाएगा। हमने छत्तीसगढ़ के किसानों, मज़दूरों कर्मचारियों सभी के हित मे कार्य किया।

Leave a Reply

Next Post

गौरेला पेंड्रा मरवाही में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग डरकर घरों से निकले बाहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पेंड्रा 13 अगस्त 2023। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि सुबर करीब नौ बजकर नौ मिनट पर भूंकप के झटके महसूस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी