गौरेला पेंड्रा मरवाही में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग डरकर घरों से निकले बाहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पेंड्रा 13 अगस्त 2023। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि सुबर करीब नौ बजकर नौ मिनट पर भूंकप के झटके महसूस हुए। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6  दर्ज की गई। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोग्राफी ने इसकी पुष्टि की है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोग्राफी के अनुसार, कोरबा में जमीन के 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। वहीं, गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी इसके छटके महसूस किए गए।

भूकंप आने से लोग दहशत में आ गए। हालांकि भूकंप काफी कम तीव्रता का था, लेकिन दीवारें हिलने लगी थी। लोग कुछ समझ पाते तब तक एक गड़गड़ाहट के साथ जमीन हिली  आवाज बंद हो गई और गड़गड़ाहट ही आगे बढ़ गयी। ज्यादातर लोगों को भूकंप का एहसास ही नहीं हुआ, लेकिन जिसे भूकंप का झटका महसूस हुआ वह कुछ देर के लिए घबरा गया। भूकंप का झटका बमुश्किल एक या दो सेकंड ही रहा होगा पर।  नेशनल सेंटर ऑफ सिस्टोग्राफी ने भूकंप के केंद्र की जो अक्षांश देशांतर  जियो पोजीशन जारी की है, उसके अनुसार भूकंप का केंद्र कोरबा जिले के पसान के पास बताया गया है, जिसकी दूरी पेंड्रा से 30 किलोमीटर है। इसलिए भूकंप का का झटका पेंड्रा और उसके आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा महसूस किया गया।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर संजीव झा ने ली जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

शेयर करेअवैध रेत खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 13 अगस्त 2023। कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की उपस्थिति में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में चर्चा हेतु जिला […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज