राहुल गांधी को झटका: अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले रांची कोर्ट ने फिर जारी किया समन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 21 मई 2024। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कोर्ट में उपस्थित होना होगा। इसको लेकर रांची के एमपी/एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को समान जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 जून के बाद किया जाएगा। शिकायतकर्ता नवीन झा के अधिवक्ता विनोद कुमार साहू और अमरदीप साहू ने पैरवी की। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की ओर से पूर्व में भी एमपी/एमएलए कोर्ट की ओर से समन जारी किया गया था। इस मामले को राहुल गांधी के वकील ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को राहत देते हुए इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद आज फिर एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी को समन जारी किया है। 

ज्ञातव्य है कि राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था कि भाजपा में एक हत्यारा अध्यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। इससे आहत होकर भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने वर्ष 2018 में शिकायतवाद की थी। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में ट्रक और ऑटो के सीधी टक्कर में 2 लोगों की मौत, 8 अन्य घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुर 21 मई 2024। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है तथा आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सोमवार और मंगलवार की […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत