कांग्रेस के सभी सिपाही मिलकर करेंगे काम, केके ध्रुव बोले- जल्द दूर होगी नाराजगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला पेंड्रा मरवाही 25 अक्टूबर 2023। मरवाही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक डॉ. केके ध्रुव ने खुद को दोबारा कांग्रेस से टिकट मिलने पर नाराज कांग्रेसियों के विरोध को तात्कालिक नाराजगी बताते हुए कहा कि सभी कांग्रेस के सिपाही हैं सभी मिलजुल कर कांग्रेस को जीताने के लिए काम करेंगे।

कांग्रेस में नाराजगी को लेकर पेंड्रा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव ने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता जो संगठन में काम कर रहे थे वह टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं इसलिए मेरा विरोध कर रहे हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराजगी कोई नई बात नहीं है परंतु टिकट तो किसी एक को ही मिलता है कांग्रेस पार्टी के सर्वे के हिसाब से मुझे टिकट दिया गया है और मैं कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में मरवाही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी हूं।  विरोध स्वरूप कांग्रेस से इस्तीफा के सवाल पर डॉक्टर केके ध्रुव ने कहा कि हर व्यक्ति का कुछ ना कुछ व्यक्तिगत प्रभाव तो होता ही है लेकिन जनता समझदार है। मैं छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज एवं लोक कल्याणकारी नीतियों को लेकर लोगों के बीच में जा रहा हूं। मरवाही उपचुनाव के बाद ढाई साल के अल्प कार्यकाल में मरवाही क्षेत्र में विकास के काफी काम हुए हैं जो लोग विरोध कर रहे हैं वे लोग भी मेरे साथ संगठन में साथी रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि नामांकन भरने तक एवं बाद में सभी लोग हम मिलजुल कर कांग्रेस को जीताने का काम करेंगे।

 
डॉ. केके ध्रुव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने जनता के हित में काफी अच्छा काम किया है। अभी एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही है जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा। डॉ. केके ध्रुव ने जानकारी दी की वह आगामी 26 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

विश्व गुरु और भागवत की बातों में विरोधाभाष है : सीएम भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सगरर्मी तेज हो गई है. कांग्रेस ने पिछली बार की तरह इस बार भी किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया है. घोषणा होने के बाद भाजपा सवाल उठा रही है. इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण