विश्व गुरु और भागवत की बातों में विरोधाभाष है : सीएम भूपेश बघेल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सगरर्मी तेज हो गई है. कांग्रेस ने पिछली बार की तरह इस बार भी किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया है. घोषणा होने के बाद भाजपा सवाल उठा रही है. इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है. सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी अभी से विपक्ष में बैठने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो गई है. इसलिए अभी से सवाल कर रही है. हम किसानों के लिए काम किए हैं और करते रहेंगे. इससे छत्तीसगढ़ मजबूत होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद के लिए रवाना हो गए है. यहां सीएम चुनावी सभा में शामिल होंगे. आज सीएम बघेल बालोद और बेमेतरा जिले में आमसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि आज दोनो स्थानों पर नामांकन है और आमसभा भी होनी है. कर्जमाफी की घोषणा पर बीजेपी के सवालों पर सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी के लोगों को धन्यवाद. अभी भी वो सवाल कर रहे हैं तो विपक्ष में बैठने के लिए मानसिक रूप से तैयार है. किसानों के लिए हमने काम किया है. किसान मजबूत होगा तो छग मजबूत होगा, इसलिए ये घोषणा की गई है।

पूर्व सीएम रमन सिंह के आवास देने की घोषणा पर सीएम बघेल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आवास हमने दे दिया है, केंद्र सरकार ने जो सर्वे किया था उनमें भी 47 हजार लोगों को हमने आवास की राशि दे दिया. सबको राशि दे दी गई है, इसके बाद हमारे सर्वे के हिसाब से 10 लाख लोग पात्र है उन्हे भी देंगे, कुल 17.5 लाख लोगों को आवास दिया जाएगा।

श्री राम नाम से ध्रुवीकरण के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि ये छग, माता कौशल्या का स्थल है इसका कभी बीजेपी ने संरक्षण और विकास नहीं किया. बीजेपी को कभी याद नहीं आई, ये लोग राम नाम से नोट और वोट मांगते है, राम हमारे आस्था का विषय है. हम नोट और वोट नही मांगते. अपने बूते पर बीजेपी कुछ नही कर सकती, बीजेपी में पर भरोसा तीन परोसा की नीति है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सुल्तान जोहोर कप के लिए कुआलालंपुर रवाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु 25 अक्टूबर 2023। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम 27 अक्टूबर से 04 नवंबर तक मलेशिया के जोहोर में होने वाले 11वें सुल्तान जोहोर कप 2023 में भाग लेने के लिए बुधवार तड़के बेंगलुरु से कुआलालंपुर के लिए रवाना हो गई है। भारत गत चैंपियन के […]

You May Like

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म....|....ब्रह्मपुत्र में बढ़ेगा पानी का बहाव....|....गौरेला के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में रचा इतिहास....|....महंगे डेक्सा स्कैन का विकल्प बनेगा एआई सॉफ्टवेयर?....|....दिन में गर्मी, रात में ठंड और अब भारी बारिश की चेतावनी....|....300 की आबादी भगवान भरोसे, पुल के इंतजार में कलंगी टोला....|....बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा....|....राजधानी का एक्यूआई गिरा, लेकिन तीन इलाकों में प्रदूषण अधिक....|....29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार