जहां लाखों लीटर पानी बर्बाद, वहीं सूख रहे गले: गड्ढा खोदकर प्यास बुझा रहा गांव, बोले- जान बचाने को क्या करें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 29 मई 2023। छत्तीसगढ़ के कांकेर में जहां एक फूड इंस्पेक्टर अपने मोबाइल के लिए 21 लाख लीटर पानी बर्बाद करा देता है। वहीं से महज एक किमी दूर पूरे गांव के गले प्यास से सूखे हुए हैं। यहां के लोग रोज सुबह बर्तन लेकर घरों से निकलते हैं और फिर गड्ढे में भरा पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं। खास बात यह है कि इसी गड्ढे के पानी में मेंढक कूदते रहते हैं और मछलियां तैरती हैं। बदबू इतनी कि आप हाथ भी लगाना पसंद नहीं करेंगे। जलाशय से महज कुछ दूरी पर पानी के लिए जद्दोजहद की यह तस्वीर हैरान कर देती है। 

गांव में एक नल, वो भी चार माह से खराब
दरअसल, पिछले  दिनों मोबाइल के लिए पंखाजूर के परलकोट जलाशय से करीब छह फीट पानी मोटर पंप लगाकर बहा दिया गया था। इसी जगह से एक किमी की दूरी पर बसा है, बोगानभोड़िया गांव। कोयलीबेड़ा ब्लॉक के इस गांव में 20 से 25 परिवार निवास करते हैं और उनकी आबादी 80 से 90 लोगों की होगी। गांव में लगा एकमात्र नल करीब चार माह से खराब है। ग्रामीणों ने इसे लेकर कई बार सरपंच और प्रशासन में शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अफसरों के चक्कर लगाकर लोग थक गए। 

पानी पीकर बच्चे और लोग हो रहे बीमार
इसके बाद मजबूरी में प्यास बुझाने का जरिया बना गंदे पानी का झरिया (पानी से भरा गड्ढा)। ग्रामीण सुबह अपने घरों से बर्तन लेकर कुछ दूरी पर स्थित झरिया से पानी लेने पहुंचते हैं। कपड़े से छानकर इस पानी को बर्तन में भरा जाता है। फिर इसी का इस्तेमाल दैनिक कामों और खाना बनाने व पीने में किया जाता है। पानी पीकर बच्चे-बुजुर्ग रोज ही बीमार पड़ते हैं, पर सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण कहते हैं कि बीमार पड़ते हैं, पर जान बचाने के लिए और प्यास बुझाने के लिए क्या करें। 

Leave a Reply

Next Post

12 जून को पटना में एकजुट होगा विपक्ष, जुटेंगे दिग्गज; भाजपा ने कहा- भ्रष्ट्राचारियों की जमात साथ मिल रही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 29 मई 2023। नए संसद भवन के उद्घाटन और ताबूत विवाद के बीच विपक्षी एकता की महाबैठक के तारीख का भी एलान हो गया है। यह बैठक अगले माह यानी जून की 12 तारीख को होगी। इसमें देश भर के विपक्ष के कई कद्दावर नेता […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'