डॉक्टर तो बढ़े लेकिन हर 4 में 1 रिटायरमेंट के करीब

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

जिनेवा, 20 सितंबर 2026। दुनियाभर में स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन इसका फायदा सभी देशों और आबादी को समान रूप से नहीं मिल रहा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की नई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो दशकों में स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता बढ़ने के बावजूद अमीर और गरीब देशों के बीच बड़ा अंतर कायम है। इसके साथ ही डॉक्टरों की बढ़ती उम्र आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नई चुनौती बन सकती है। हर चार में से एक डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब खड़ा है।

  • 10,000 की आबादी पर 44.8 स्वास्थ्यकर्मी थे 2006 में। 
  • 2025 में दुनियाभर में यह औसत आंकड़ा बढ़कर 67.9 हो गया।

2030 तक करीब 1.11 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों की होगी कमी
दुनिया में करीब 25% डॉक्टर 55 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। यानी लगभग हर चार में से एक डॉक्टर आने वाले वर्षों में सेवानिवृत्ति की उम्र के करीब पहुंच रहा है। उच्च आय वाले देशों में स्थिति और गंभीर है। वहां करीब 33% डॉक्टर 55 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। अनुभवी डॉक्टरों के बड़ी संख्या में कार्यबल से बाहर होने से नए दबाव पैदा हो सकते हैं।

समान वृद्धि नहीं
नेशनल हेल्थ वर्कफोर्स एकाउंट्स रिपोर्ट के मुताबिक, जिन देशों की स्वास्थ्य व्यवस्था के पास प्रशिक्षण और रोजगार के लिए कम संसाधन हैं, वहां डॉक्टरों और नर्सों की कमी ज्यादा गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर, नर्स, दाई, दंत चिकित्सक और फार्मासिस्ट सहित स्वास्थ्य एवं देखभाल क्षेत्र में काम करने वालों की वैश्विक संख्या अब 7 करोड़ से अधिक हो चुकी है। हालांकि, वृद्धि सभी क्षेत्रों में समान नहीं है।

यूरोप में उपलब्धता अफ्रीका से 13 गुना
क्षेत्रीय असमानता का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि यूरोपीय क्षेत्र में डॉक्टरों का घनत्व अफ्रीकी क्षेत्र की तुलना में करीब 13 गुना अधिक है। नर्सों और दाइयों की उपलब्धता भी यूरोप में अफ्रीकी क्षेत्र से करीब 6 गुना ज्यादा है।

Leave a Reply

Next Post

आलिया भट्ट की ये साड़ी इस फेस्टिव सीजन कर रही ट्रेंड

शेयर करेरंग से लेकर फैब्रिक तक सब है परफेक्ट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 20 सितंबर 2026। त्योहारों का सीजन आ गया है। नवरात्रि, डांडिया या गरबा नाइट से लेकर दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ तक कई मौकों हैं जब महिलाएं खूबसूरती से तैयार होंगी। हालांकि अधिकतर महिलाएं अभी से […]

You May Like

बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'....|....आलिया भट्ट की ये साड़ी इस फेस्टिव सीजन कर रही ट्रेंड....|....डॉक्टर तो बढ़े लेकिन हर 4 में 1 रिटायरमेंट के करीब....|....इसरो की काबिलियत का मुरीद हुआ नासा....|....भाजपा नहीं चाहती झीरम का सच सामने आये - दीपक बैज....|....डिजिटल टेक्नोलॉजी से बदलेगी माइनिंग सेक्टर की तस्वीर....|....तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम