बस्तर से पूर्व मंत्री कवासी लखमा की दावेदारी पर दीपक बैज का बयान, कहा- ‘जिसे भी टिकट मिले, हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी उठापटक शुरू हो गई है. एक दूसरे की खामियों और कार्यों को लेकर राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चेकिंग के दौरान पकड़ी जा रही शराब, कपड़े और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. दीपक बैज ने कहा कि यहां बीजेपी की सरकार है फिर आप सोच सकते हैं कि यह सब कौन बांट रहा है. जबकि कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के अकाउंट फ्रीज किए जा रहे है. बीजेपी का भी अकाउंट फ्रीज करना चाहिए। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार नहीं चाहती कि कांग्रेस लोकसभा का चुनाव लड़े, इसलिए लगातार हमारी पार्टी को फाइनेंशियली कमजोर किया जा रहा है। खाते फ्रीज करना कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है. इस तरह किसी राजनीतिक दल को असहाय बनाकर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते।

जिसे मौका मिलेगा मिलकर लड़ेंगे

लोकसभा चुनाव में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और खुद की दावेदारी को लेकर पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि लखमा हमारे वरिष्ठ है और हम उनके साथ हैं, जिसे भी मौका मिले सब मिलकर लड़ेंगे। उम्मीदवारों की नाम की घोषणा को लेकर दीपक बैज ने कहा कि नामांकन के लिए समय कम है मुझे लगता है होली के पहले नाम आ जायेंगे।

नारी गारंटी योजना को लेकर दीपक बैज ने बताया कि यह योजना गेम चेंजर साबित होगी. हम महिलाओं को आश्वस्त करने फॉर्म भराएंगे। उन्हें एक लाख रुपए सालाना देने का कांग्रेस पार्टी का वादा है. कल की बैठक में प्रमुख रूप से इस पर चर्चा हुई है. इसका असर भी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

होली उत्सव में जानवरों पर रंग ना डालें- मधुरिमा तुली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 मार्च 2024। मधुरिमा तुली भारतीय मनोरंजन उद्योग में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली और सराही जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। हम सभी उनकी अभिनय प्रतिभा और क्षमता से वाकिफ हैं। हालाँकि, यही एकमात्र कारण नहीं है कि उसे सभी से इतना […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला