‘इतिहास दोहराने जा रही महाराष्ट्र की जनता’, नांदेड़ में चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नांदेड़ (महाराष्ट्र) 09 अक्टूबर 2024। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज पूरे महाराष्ट्र में महायुति और भाजपा के पक्ष में लहर है। आज देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है और देश की जनता जानती है कि भाजपा और उसके सहयोगी दल इसके लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। यही वजह है कि जनता बार-बार भाजपा और राजग (एनडीए) सरकार को चुन रही है। 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, आज मैं डबल ड्यूटी कर रहा है। सबसे पहले मैं मोदी के लिए मदद मांग रहा हूं और दूसरा महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए। हरियाणा चुनाव में भाजपा को इतिहास में सबसे ज्यादा वोट मिले। अब महाराष्ट्र की जनता भी इतिहास दोहराने जा रही है। उन्होंने कहा, पिछले दो दिनों में मैं महाराष्ट्र में जहां भी गया, सभी के मन में यही बात थी कि लोकसभा में जो कमी थी, इस बार विधानसभा में उसे मजबूती से पूरा करना है। लोग कह रहे हैं कि विकसित महाराष्ट्र के लिए महायुति सरकार चाहिए। महाराष्ट्र ने लंबे समय तक कांग्रेस और उसके पापों का प्रकोप झेला है। 

Leave a Reply

Next Post

देशभर में प्याज की कीमतों में उछाल ने बाजारों में मचाई हलचल, इतने रुपए किलो बिक रहा प्याज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 नवंबर 2024। देशभर में प्याज की कीमतों में उछाल ने बाजारों में हलचल मचा दी है, जिससे आम ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। थोक बाजारों में प्याज की कीमत 40-60 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 70-80 रुपये प्रति […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज