सैंड आर्टिस्ट ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, समुद्र किनारे रेत पर उकेरी तस्वीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 फरवरी 2023। अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज पहली पुण्यतिथि है। पिछले साल 6 फरवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन आज भी वह अपने चाहने वालों के दिलों में हैं। लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर उन्हें खूबसूरत अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। पुरी समुद्र तट पर लता मंगेशकर की रेत से बनाई गई यह मूर्ति करीब 6 फीट ऊंची है। इसके साथ म्यूजिक इंस्ट्रयूमेंट भी बना है और साथ लिखा है, भारत रत्न लता जी को श्रद्धांजलि, मेरी आवाज ही पहचान है। वहीं, इसमें बहुत ही कम रंगों का इस्तेमाल किया गया। लता मंगेशकर को दिए गए इस ट्रिब्यूट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि पिछले साल लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद लंबी बीमारी के बाद 6 फरवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ज्ञात हो कि लता मंगेशकर को 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

भटका घूमता शिकारी बाघ अपने पुरखों के माढा (गुफाओं) को भूल चुका है ?

शेयर करे शिकारी बाघ मनेन्द्रगढ़ वनमंडल से कोरिया वनमंडल होते हुए गुरूघासीदास राष्ट्रीय उद्यान की दिशा ओर अग्रसर ? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी/कोरिया (सरगुजा) — आज भी जंगलों के कई स्थानों को चीतामाढा , बघधरी, बाघमाढा और भालूमाढा नाम से ग्रामीण पुकारते हैं। जिले के जंगली इलाकों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की