ओम माथुर बोले-एक सप्ताह में आएगी भाजपा प्रत्याशियों की बड़ी लिस्ट, जिताऊ कैंडिडेट को ही मिलेगा टिकट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर 26 अगस्त 2023। अंबिकापुर में  भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की एक बड़ी लिस्ट एक सप्ताह के अंदर आ जाएगी। भाजपा इससे पहले 21 प्रत्याशियों का नाम घोषित कर चुकी है। भाजपा में टिकट जिताऊ कैंडीडेट को दिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता भी जिताऊ नहीं हैं, तो उन्हें टिकट नहीं मिलेगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रदेश की भूपेश सरकार पर हमलावर ओम माथुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी हार को देखकर छत्तीसगढ़ियावाद की बात कर रहे हैं। आर्थिक अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार घिरी हुई है। ईडी व आईटी सहित केंद्रीय जांच एजेंसियां रोज नए खुलासे कर रही हैं, जिसके कारण भूपेश बघेल इन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहे हैं।

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति की समीक्षा करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी व चुनाव प्रभारी ओम माथुर शनिवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटी हुई है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। चुनाव के 90 दिनों पूर्व ही 21 प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें से कुछ प्रत्याशियों का क्षेत्र में विरोध को लेकर माथुर ने कहा कि कहीं कोई विरोध की स्थिति नहीं है। एक जगह कई दावेदार होते हैं, जिनमें से किसी एक को टिकट मिलने पर कुछ नाराजगी की स्थिति मिलती है। पहले टिकट बांटे जाने का यह फायदा है कि वहां भाजपा डैमेंज कंट्रोल कर लेगी।

भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा कि भाजपा सिस्टम की पार्टी है, किसी परिवार की पार्टी नहीं है, किसी एक नेता की पार्टी नहीं है। उपर से नीचे तक सबकी राय लेकर भाजपा प्रत्याशी तय कर रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा। भाजपा का चेहरा कमल निशान होगा। भाजपा में आईएएस अधिकारी, दूसरे दलों के विधायक एवं बड़ी संख्या में लोग प्रवेश कर रहे हैं। ओम माथुर ने कहा कि वे अपने प्रवास के दौरान भाजपा के बूथ स्तर तक के माइक्रो मैनेजमेंट की समीक्षा कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भांजे को खैरागढ़ से टिकट देने का लेकर ओम माथुर ने कहा कि वे पहले से भाजपा के सदस्य एवं पदाधिकारी हैं। वे भाजपा परिवार के सदस्य हैं।

ईडी, आईटी पर आरोप लगाना गलत-

भाजपा चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व आर्थिक अनियमितता चरम पर है। ईडी, आईटी व केंद्रीय जांच एजेंसियां रोज नए खुलासे कर रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास बोलने को कुछ नहीं है। यूपीए कांग्रेस का शासन था कोई महीना ऐसा नहीं गया जब इन्ही संस्थाओं ईडी, आईटी व सीबीआई ने कार्रवाई न की हो। तत्कालीन केंद्रीय मंत्रियों एवं उनके नेताओं पर कार्रवाई हुई और वे जेल गए तो क्या तब भी ये संस्थाएं नरेंद्र मोदी के नियंत्रण में थीं? ये संवैधानिक संस्थाएं हैं, उनके केस का एक प्रोसेस है। उस समय भाजपा शासित राज्यों में भी इन संस्थाओं ने कार्रवाई की तब भाजपा ने शोर नहीं मचाया। आज ये संस्थाएं यदि राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुला लेती हैं तो पूरे देश में आंदोलन चलने लगता है। कांग्रेस का मुख्यमंत्री इन संस्थाओं की रोज शिकायत कर रहा है। इन संस्थाओं पर सवाल उठाना गलत है। ओम माथुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी हार देखकर छत्तीसगढ़ियावाद की बात कर रहे हैं। इसका कोई असर नहीं होने वाला है।

कोर कमेटियों से मांगे प्रत्याशियों के नाम-

सरगुजा संभाग के पहले दिन ओम माथुर ने शुक्रवार को जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र जशपुर, कुनकुरी व पत्थलगांव विधानसभा सीटों के कोर कमेटियों की बैठक ली। देर शाम अंबिकापुर पहुंचे ओम माथुर ने यहां अंबिकापुर, सीतापुर एवं सामरी विधानसभाओं के कोर कमेटियों की बैठक ली। भाजपा ने इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। ओम माथुर ने तीनों विधानसभाओं में भाजपा की स्थिति व चुनावी तैयारी की समीक्षा की एवं कोर कमेटियों से संभावित प्रत्याशियों के तीन-तीन नाम मांगे। कोर कमेटी की बैठक के बाद ओम माथुर ने सभी को चुनाव में जीत का मंत्र भी दिया। शनिवार को ओम माथुर बैकुंठपुर के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे बैकुंठपुर, भरतपुर-सोनहत एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभाओं के कोर कमेटियों की बैठक लेगें एवं संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

महासमुंद में 400 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 23 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर महासमुंद 26 अगस्त 2023। महासमुंद के सिंघोड़ा और  साइबर सेल की टीम ने रेहटीखोल बैरियर के पास एक ट्रक से शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से पुलिस ने 400 पेटी शराब जब्त की है। शराब झारखंड से ओडीशा होते […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप