विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 07 सितंबर 2026। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिए एक बयान को लेकर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा विवादों में घिर गए हैं। करोंद में रविवार रात आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मंच से कहा कि करोंद चौराहे से मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिरा दो। बयान के तुरंत बाद उन्होंने सफाई दी कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की तरफ नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के काजी कैंप की ओर था। अब कांग्रेस ने इसी सफाई को लेकर विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस ने सफाई पर ही खड़े किए सवाल
कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं मीडिया समन्वयक अब्बास हाफिज ने विधायक के बयान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सरकार का रुख स्पष्ट करने की मांग की है। हाफिज का कहना है कि विधायक एक धार्मिक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे और इसी दौरान उन्होंने मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिराने की बात कही। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विधायक का आशय इस्लामाबाद से था तो पाकिस्तान में काजी कैंप नाम की जगह आखिर कहां है?

मंच से पाकिस्तान का जिक्र, फिर मिसाइल वाली बात
भगत सिंह चौराहे पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में शर्मा ने हिंदू एकता, राष्ट्रवाद और आतंकवाद के मुद्दे पर भाषण दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू एकता केवल मटकी फोड़ने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज को हर स्तर पर एकजुट होना चाहिए। इसी दौरान पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। उन्होंने लोगों से इस्लामाबाद में मटकी फोड़ने की बात कही और इसके बाद करोंद चौराहे से मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिराने का जिक्र किया।

बयान के तुरंत बाद विधायक ने दी सफाई
काजी कैंप का नाम लेने के बाद शर्मा ने खुद स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के काजी कैंप से नहीं था। उन्होंने कहा कि वे इस्लामाबाद वाले काजी कैंप की बात कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाइयों का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री से पूछा- कार्रवाई होगी या नहीं?
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि क्या सरकार सार्वजनिक मंच से दिए गए इस तरह के बयान को सामान्य मानती है। हाफिज ने कहा कि विधायक के बयान पर सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और बताना चाहिए कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी या नहीं।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            इंदौर, 07 सितंबर 2026। इंदौर के वार्ड क्रमांक 58 और 60 में होने वाले निकाय उपचुनाव को राज्य निर्वाचन आयोग ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह फैसला मतदाता सूची में मिली गड़बड़ियों की शिकायतों और पुलिस-प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। आयोग […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प