भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के नरवा विकास कार्य को जाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पम्पार नाला की संरचनाओं और वनोपज प्रसंस्करण की प्रक्रिया देखी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 07 फरवरी 2023। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून में मिड एण्ड कैरियर ट्रेनिंग ले रहे भारतीय वन सेवा के अधिकारी छत्तीसगढ़ पहुंचे और यहां नरवा विकास सहित वनोपज से महिला समूहों के जीवन में आ रहे बदलाव को जाना। प्रशिक्षण में भाग ले रहे 30-35 अधिकारियों ने नरवा के पाठशाला के तहत धमतरी वनमण्डल के दक्षिण सिंगपुर परिक्षेत्र में कैम्पा योजना के अंतर्गत पम्पार नाला में किए गए नरवा विकास कार्य को देखा। योजना के तहत ढाई किलोमीटर में पम्पार नाला में नरवा उपचार का काम किया गया है। इसके लिए 16 विभिन्न संरचनाओं का निर्माण कराया गया है। अधिकारियों ने दुगली परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुगली में स्वसहायता समूहों द्वारा लघु वनोपज से निर्मित विभिन्न उत्पादों के निर्माण एवं विक्रय की प्रक्रिया भी जानी। भ्रमण में मुख्य रूप से व्ही. श्रीनिवास राव (भा.व.से.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा), अमित कुमार सहायक प्राध्यापक इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून, मयंक पाण्डेय (भा.व.से.) वनमण्डलाधिकारी धमतरी, एस. एस. नाविक उप वनमण्डलाधिकारी बिरगुड़ी एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

सिरपुर महोत्सव में जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी

शेयर करेलोगों को  मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी, बड़ी एलईडी स्क्रीन पर योजनाओं-उपलब्धियों किया जा रहा प्रदर्शन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर महासमुंद 7 फ़रवरी 2023। सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप