गौठानों से जुड़कर स्व सहायता समूह की महिलाएं संवार रहीं अपना भविष्य

शेयर करे

गोधन न्याय योजना बना रोजगार का जरिया, गौठानों से जुड़कर स्व सहायता समूह की महिलाएं संवार रहीं अपना भविष्य

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर. 4 अगस्त 2021। किसानों एवं पशुपालकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन गया है। गौठानों से जुड़कर स्व सहायता समूह की महिलाएं अपना भविष्य संवार रहीं है।

गोधन न्याय योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाएं पूर्ण तन्मयता के साथ वर्मी खाद निर्माण में जुटी हुई है। आत्मा योजना के तहत् महिलाओं को वर्मी खाद बनाने का प्रशिक्षण व खाद उत्पादन के लिए केंचुएं प्रदान किये गये है। इसके अलावा फॉर्म स्कूल का संचालन कर जैविक खाद निर्माण की बारीकियों से उन्हें अवगत कराया गया है। गौठान में स्थापित वर्मी टैंक और वर्मी बेड से महिलाएं खाद बना रही हैं। खाद के पैकिंग के लिए बारदाने, सिलाई मशीन और तौलने के लिए मशीन कृषि विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। तैयार खाद समितियों के माध्यम से विक्रय हो रहा है। इससे प्राप्त राशि से महिलाएं आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही है।

बिलासपुर जिले में ऐसे ही एक स्व सहायता समूह से जुड़ी ग्राम ठरकपुर की श्रीमती ममता टेकाम ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा गोबर में केंचुआ डालकर खाद बनाने का तरीका बताया गया है। अब वह गांव से इकट्ठे किए गए गोबर को गौठान में लाने का काम करती है और समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर वर्मी खाद का उत्पादन कर रही हैं। इस कार्य से उन्हें गांव में ही रोजगार मिल रहा है और वे सभी खुश है। उसने कहा कि गोधन न्याय योजना से उनके लिए रोजगार एवं पैसा कमाने का जरिया मिला है।

कोटा विकासखण्ड के ग्राम शिवतराई की महामाया स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती सफीन बाई सिरसो ने बताया कि पहले वे अपने समूह में पैसे का लेनदेन करते थे। अब तो वर्मी खाद बनाने का काम कर रहे है। जिससे उन्हें मजदूरी मिल रही है। गांव के बाहर काम खोजने के लिए नहीं जाना पड़ता। रोज गौठान में आकर काम करते हैं। इससे फायदा हो रहा है। जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह ग्राम जुहली की सदस्य श्रीमती दुखनी बाई मरकाम का कहना है कि पहले गांव की महिलाएं बेरोजगार थी। अब वर्मी खाद बनाने का काम मिला हैं। उनकी समिति में 10 सदस्य है। खाद से सभी की कमाई हो रही है। घर के चाय, शक्कर, निरमा आदि का खर्च और बच्चों का जेब खर्च देने में अब वे सक्षम है और भविष्य के लिए पैसा भी बचा रहे हैं। महामाया समूह शिवतराई की सदस्य कुमारी जलेश्वरी धु्रव ने कहा कि पहले अपने खर्च के लिए उन्हें पिता, भाई से पैसा मांगना पड़ता था। जब से वह गोधन न्याय योजना से जुड़ी है उसे अपने छोटे मोटे खर्च के लिए पैसे नहीं मांगना पड़ता और अपने तरीके से अपना पैसा खर्च करती है।
अपने गांव के गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं पूर्णनिष्ठा के साथ जैविक खाद उत्पादन कार्य में लगी हैं। यह इतना आसान है कि वे दैनिक परिवारिक कार्याें के उपरांत बचे हुए समय का उपयोग खाद निर्माण के लिए करती है। महिलाएं अपने कार्य इस प्रकार करती है कि किसी भी सदस्य पर कार्य का ज्यादा बोझ नहीं पड़ता।

Leave a Reply

Next Post

माओवादियों के IED की चपेट में आया बोलेरो, 2 की हालत गंभीर, 10 घायल…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 04 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ के लाल आतंक का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। आज नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आईईडी ब्लास्ट में 12 लोग घायल हो गए हैं। दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार सुबह नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक निजी वाहन को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप