पटना में कोरोना के चार नए केस मिले, अब कुल 21 संक्रमित; सरकारी अस्पताल में हुआ मॉक ड्रिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 01 जून 2025। पटना में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। पटना के दो बड़े अस्पताल में कोविड केस सामने आने के बाद अब चार और नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से आईजीआईएमएस की महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। इस तरह से कुछ संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इससे पहले 27 व 28 मई को पटना में ही एक डॉक्टर और दो नर्स समेत छह लोग पॉजिटिव हो गए थे। संक्रमित पाए गए इन सभी में सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखे। डॉक्टरों ने इन्हें कोरोना जांच की सलाह दी। जांच करवाने पर सभी कोविड पॉजिटिव पांए गए। मामले में सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पैनिक न हो, कोविड गाइडलाइन का पालन करें।

इधर, कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पटना के भी सरकारी अस्पतालों में एक साथ 31 मई को मॉक ड्रिल चलाया। बताया जा रहा है कि सरकारी के साथ-साथ 92 निजी अस्पतालों में कोरोना जांच की शुरू हो गई है। वहीं भी सभी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को दुरुस्त किया जा रहा है। पीएमसीएच आठ हजार किलोलीटर का ऑक्सीजन प्लांट लगने जा रहा है। फिलहाल अभी 1800 बेड के लिए दो हजार किलोलीटर का ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है। 

हर हाल सतर्कता जरूर बरतें
सिविल सर्जन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पैनिक न हो। होम आइसोलेशन में रहें। आपके संपर्क में कौन-कौन लोग आएं हैं, उन्हें भी सतर्क रहने को कहें। कोविड संक्रमण को देखते हुए सतर्कता जरूर बरतें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। अगर आपके घर या आसपास कोई संक्रमित हो तो उसे होम आइसोलेट कर दें।

कमजोर इम्यूनिटी के मरीज पर ज्यादा असर
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नए वेरिएंट का असर हल्का है। लेकिन गंभीर रोगी और कमजोर इम्यूनिटी के रोगी पर असर कर रहा है। हालांकि पटना में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वह डराने वाला है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि डरने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। हर हाल में कोविड गाइडलाइन का पालन करें। 

Leave a Reply

Next Post

सीडीएस फर्जी खबरों से चिंतित, कहा- निपटने में 15% समय बर्बाद हुआ, सैन्य प्रणालियां सुरक्षित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 जून 2025। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि जंग में गलत जानकारी और अफवाहें एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे जवानों का 15 फीसदी वक्त फर्जी खबरों से निपटने में बर्बाद हो […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप