‘घायल’ की 36वीं सालगिरह पर सनी देओल हुए भावुक, वीडियो शेयर करते हुए पिता धर्मेंद्र को लेकर लिखी ये खास बात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 जून 2026। बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सनी देओल ने अपनी शानदार फिल्म ‘घायल’ की रिलीज के 36 साल पूरे होने पर जश्न मनाया है। उन्होंने इस मौके पर अपने दिवंगत पिता और मशहूर एक्टर धर्मेंद्र को याद किया है। इंस्टाग्राम पर फिल्म के यादगार सीन का एक मोंटाज शेयर करते हुए, सनी देओल ने फिल्म को सफल बनाने का श्रेय धर्मेंद्र को दिया है। वीडियो शेयर करते हुए सनी देओल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा ‘पापा के भरोसे और राज की राइटिंग ने ‘घायल’ को मुमकिन बनाया। आपके प्यार ने इसे अमर बना दिया।’ इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाए।

धर्मेंद्र ने किया था प्रोड्यूस
आपको बता दें कि कई निर्माताओं के इस फिल्म को सपोर्ट करने से मना करने के बाद धर्मेंद्र ने खुद ‘घायल’ को प्रोड्यूस किया। सनी देओल पर उनका भरोसा काम आया और यह फिल्म एक्टर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में मुंबई में मौजूद उनके घर पर हुआ था।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म की एनिवर्सरी मनाई
फिल्म की लीड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी ‘माहिया तेरी कसम’ गाने को रीक्रिएट करके इस फिल्म की 36वीं एनिवर्सरी मनाई।
अपने डांस मूव्स दिखाते हुए एक वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘आज घायल की 36वीं एनिवर्सरी है। एक ऐसी फिल्म जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। तीन दशक बाद जब मैं इंडियन सिनेमा से फिर से जुड़ रही हूं, तो फिल्म के इस खूबसूरत रोमांटिक गाने को फिर से देखना बहुत खास लग रहा है।

फिल्म की स्टारकास्ट
‘घायल’ के निर्देशक राजकुमार संतोषी थे। इसमें राज बब्बर और अमरीश पुरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। मौसमी चटर्जी, अन्नू कपूर, ओम पुरी, शरत सक्सेना और सुदेश बेरी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। ढाई करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल की लुटेरी गैंग पर कार्रवाई: राह चलते छीनते थे मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट से देते थे चकमा; चार गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 23 जून 2026। भोपाल की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने एक लुटेरी गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग में शामिल आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने का काम करते थे। विरोध करने पर डराते व धमकाते थे। पुलिस पिछले कुछ दिनों से इस गैंग […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप