वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार – दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 24 जुलाई 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कल राज्य सरकार के मंत्रियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में हमला बोला। इस हमले के बाद पुलिस ने शाम को हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज किया है। हमला हमारे दफ्तर पर हुआ है। वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर। घटना के जितने भी वीडियो है वह बता रहे कि सारे आक्रमण, सारे पत्थर आदि भाजपा की तरफ से कांग्रेस की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने एक तरफा कार्यवाही क्यों किया? मंत्री गण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हमारे कार्यालय आये थे हम पर हमला हुआ और हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना बताता है कि पुलिस भाजपा की अनुषांगिक संगठन बन गयी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आपत्तिजनक है कि कांग्रेस कार्यालय पर किये गये हमले में भाजपा सरकार के सभी मंत्री शामिल थे। मंत्री गण जिनके ऊपर राज्य के लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बना कर रखने की जवाबदारी है। वे सारे मंत्री विपक्षी दल के दफ्तर पर हमला करने आये थे। मंत्रियों ने संविधान की शपथ और सम्यक भाव से अपने कर्तव्य के निर्वहन की जो शपथ ली है उसका उल्लंघन है। इन मंत्रियों का चरित्र अलोकतांत्रिक है, इन मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। भाजपा ने सत्ता के दंभ में सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया है। सत्ता रूढ़ दल ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग किया है। यह प्रदर्शन एक संगठन के रूप में भाजपा का नहीं सरकार का था। मुख्यमंत्री इस प्रदर्शन में नहीं आये, लेकिन उनकी पूरी सरकार आई थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है, पेपर लीक करवा रहे दोषियों पर कार्यवाही नहीं कर रहे है, ऊपर से विरोध करने पर विरोधी दल के दफ्तर पर हमले कर रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर पत्थरों से, चप्पलों से, हरे नारियल के खोल से, पानी पाऊच से तथा डंडे फेंक कर प्रहार किया। भाजपा की तरफ से फेंके जा रहे इन पत्थरों आदि से कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल हुए। कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता इस हमले में घायल हुए, हमारी महिला कार्यकर्ता भी पत्थरों से घायल हुई। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के आतंक को रोकने के बजाय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर वाटर केनन से प्रहार किया। उसके बाद लगातार पांच अश्रुगैस के गोले हमारे कार्यकर्ताओं ऊपर छोड़ा गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पत्थर जब भाजपा कार्यकर्ता चला रहे थे पुलिस को उनको भगाना था, पुलिस ने उनके ऊपर कोई प्रहार क्यों नहीं किया? परिस्थितियां बता रही कि पुलिस और भाजपा की यह मिला-जुला षड़यंत्र था। पुलिस पहले से ही वाटर कैनन वाहन को लेकर क्यों आई थी? इसके पहले भी भाजपा ने ऐसा प्रदर्शन किया था, तब पुलिस की ऐसी कोई तैयारी क्यों नहीं किया था? पुलिस ने पांचों आंसू गैस के गोले कांग्रेस की तरफ ही क्यों छोड़ा था? भाजपा की तरफ क्यों नहीं? पुलिस के द्वारा भाजपा को प्रदर्शन के लिए राजीव भवन के ही समीप प्रदर्शन की अनुमति कैसे दिया गया? इनको दूर क्यों नहीं रोका गया? इस मामले के लिए दोषी कौन है? अमूमन जब भी कोई विरोध प्रदर्शन होता है तो विरोध स्थल से दूर रोका जाता है, यहां पर भाजपा के लोगों को कांग्रेस भवन के पास प्रदर्शन की अनुमति क्यों दी गयी? पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह-प्रभारी डॉ. एस.ए. सम्पत कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान

शेयर करेथाने में जुटे कांग्रेसी, बीजेपी नेताओं पर काउंटर एफआईआर की मांग छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक मामले में पिछले दिनों नई दिल्ली में पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान मचा हुआ […]

You May Like

क्विंसी ने चोट के कारण फुटबॉल छोड़ा, रोनाल्डिन्हो की रील से मिला नया खेल....|....गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर....|....सोने का सही तरीका: तकिया मोड़कर सोने के क्या नुकसान हैं?....|....नंगे पैर रणबीर कपूर ने दी बप्पा को विदाई....|....'समुद्री व्यापार को भू-राजनीतिक तनाव के लिए निशाना न बनाएं'....|....एसईसीएल मुख्यालय में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान 2026 का शुभारंभ....|....जनता के धन की बर्बादी और गरीब की बेबसी दिखी दीया उत्सव में - दीपक बैज....|....वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू....|....घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा