प्रियंका गांधी बोलीं- जम्मू-कश्मीर में आम जनों की सुनवाई किए बिना उनके घरों पर चालाया जा रहा है बुलडोजर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर 13 फरवरी 2023। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शांति और विश्वास के लिए आम लोगों की बात सुनना जरूरी है न कि ‘बुलडोजर के नीचे उनके अधिकारों को कुचलना। हिंदी में किए गए एक ट्वीट में प्रियंका ने आरोप लगाया कि लद्दाख में अपने संवैधानिक अधिकारों की बहाली की मांग कर रहे लोगों के साथ ज्यादती की जा रही है. कांग्रेस महासचिव ने दावा किया, ‘कश्मीर में आम जनों की सुनवाई किए बिना उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा, ‘देश लोगों से बनता है. शांति व भरोसे के लिए आम लोगों की बात सुनना जरूरी है, न कि उनके अधिकारों को बुलडोजर तले कुचलना.’ उन्होंने जम्मू-कश्मीर में बेदखली अभियान पर मीडिया में आई खबरों के स्क्रीन शॉट भी ट्वीट के साथ संलग्न किए।

विपक्षी दलों ने कि यह अभियान खत्म करने की मांग
बता दें कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस अभियान के खिलाफ अपनी चिंता व्यक्त की है और इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की है।

10 लाख कनाल से ज्यादा की भूमि प्रशासन ने कब्जे में ली
राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिधूड़ी के सभी उपायुक्तों को सात जनवरी से जम्मू-कश्मीर में सरकारी जमीन से 100 प्रतिशत अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद अब तक जम्मू-कश्मीर में 10 लाख कनाल (एक कनाल = 605 वर्ग गज) से अधिक भूमि को पुनः कब्जे में लिया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

हिंदू राष्ट्र बनाने के सवाल पर कमलनाथ की दो टूक, धीरेंद्र शास्त्री से मिलकर बोले- देश संविधान से चलता है...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर छतरपुर 13 फरवरी 2023। मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम में आज से शुरू हुए धर्म रक्षार्थ यज्ञ और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के यज्ञ में पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ भी पहुंचे. वह पन्ना जिले के अजयगढ़ जाने से पहले हेलीकाप्टर […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर