ईशान किशन ने बताया, युवराज सिंह के 6 छक्कों का रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 23 फरवरी 2022। आईपीएल ऑक्शन में ईशान किशन सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले क्रिकेटर बने हैं. ईशान को मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया है. अब ईशान की श्रेणी बड़े खिलाड़ियों में होने लगी है. वैसे, हाल ही में समाप्त हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में ईशान अर्धशतक नहीं लगा पाए लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दिखाया है कि आने वाले मैचों में उनसे बल्ले से बड़े से बड़े स्कोर निकल सकते हैं. अब भारत को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है. श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले ईशान ने युवराज सिंह के द्वारा टी-20 इंटरनेशनल में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने को लेकर अपनी राय दी है ।

ईशान ने सीधे तौर पर कहा है कि  यूं तो मैं, हार्दिक और ऋषभ पंत तीनों इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि हार्दिक इस रिकॉर्ड को जल्दी बना लेंगे. हार्दिक के पास 6 गेंद पर 6 छक्के जमाने की क्षमता है. इसके अलावा ईशान ने यह भी कहा कि बचपन में वो ब्रायन लारा की बल्लेबाजी से सबसे ज्यादा प्रभावित थे. शान किशन ने उस गेंदबाज का भी नाम बताया है जिसके खिलाफ बल्लेबाजी करना चुनौती भरा रहता है.  ईशान ने कहा कि जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बल्लेबाजी करना मुश्किल होता है. उनकी हाईट ज्यादा है और उनकी गेंद तेज भी रहती है. जिसके कारण उनको खेलना मुश्किल भरा रहता है।

ईशान को साल 2018 में मुंबई ने 6.2 करोड़ में खरीदकर टीम में पहले भी शामिल किया था, मुंबई के लिए ईशान ने 41 मैच खेलकर 1133 रन बना चुके हैं. ईशान ओपनर के तौर पर भी टीम इंडिया की पसंद बन चुके हैं. टी-20 वर्ल्ड कप इसी साल होना है. ऐसे में रोहित के साथ ओपनिंग जोड़ी के तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

ND vs SL: दीपक चाहर के बाद मध्यक्रम का यह विस्फोटक बल्लेबाज भी टी-20 सीरीज से बाहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 फरवरी 2022। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। सूर्यकुमार के हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर है और उन्हें टीम […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत