दुनिया में बढ़ी भारत की धमक, पीएम मोदी बोले, इनोवेशन में युवाओं के बढ़ते उत्साह का संकेत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 नवंबर 2023। भारतीय नागरिकों ने साल 2022 में पेटेंट के लिए 31.6 फीसदी अधिक आवेदन किए हैं। विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक रिपोर्ट 2023 ने यह खुलासा किया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेटेंट आवेदनों में वृद्धि को देश के युवाओं में इनोवेशन के लिए बढ़ते उत्साह का संकेत बताया है। उन्होंने इसे आने वाले समय के लिए बेहद सकारात्मक संदेश भी बताया। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने लगातार 11 साल में आवेदनों में जैसी वृद्धि की है, वैसी सबसे ज्यादा आवेदन कर रहे 10 देशों में से किसी ने नहीं की है। भारत के बाद सबसे ज्यादा 6.1 फीसदी वृद्धि स्विट्जरलैंड ने की। चीन से 3.1 फीसदी बढ़त जरूरी हुई, लेकिन लगातार दूसरे साल इसकी वृद्धि दर में कमी आई है। यहां से 2021 में बढ़त 6.8 फीसदी थी।

  • हम सातवें स्थान पर
  • चीन 15,84,664
  • अमेरिका 5,05,539
  • जापान 4,05,361
  • दक्षिण कोरिया 2,72,315
  • जर्मनी 1,55,896
  • फ्रांस 65,275
  • भारत 55,718
  • यूके 53,536
  • स्विट्जरलैंड 49,077
  • नीदरलैंड 32,053


महिलाएं अब भी पीछे
पेटेंट आवेदकों की सूची में चीन से 47.9 फीसदी महिलाएं हैं तो तुर्किये व फ्रांस से 34 फीसदी के करीब। वहीं, भारत से यह संख्या केवल 23 फीसदी रही।
भारत में किसी आवेदन पर पेटेंट कार्यालय की ओर से पहली बार कार्यवाही शुरू करने से अंतिम निर्णय लेने तक में औसतन 51 महीने लग रहे हैं। यह समय सबसे ज्यादा 56 महीने ले रहे मेक्सिको के बाद दूसरा सर्वाधिक है। हमारे मुकाबले चीन में महज 16.5 महीने और अमेरिका में 23.1 महीने में यह काम हो रहा है। यह दर्शाता है कि भारत को प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है।

बौद्धिक संपदा के बाकी क्षेत्रों में भी आगे, ट्रेड मार्क पांचवें स्थान पर, दुनिया में 1.18 करोड़ ट्रेडमार्क आवेदन आए। इनमें सबसे ज्यादा 77 लाख चीन के थे। इसके बाद अमेरिका से 9.45 लाख, तुर्किये से 4.82 लाख, जर्मनी से 4.79 लाख और पांचवें स्थान पर भारत से 4.67 लाख आवेदन हुए। भारत में स्वास्थ्य, टेक्सटाइल और कृषि क्षेत्रों से सर्वाधिक ट्रेडमार्क आवेदन किए गए।

औद्योगिक डिजाइन तीसरी सबसे तेज वृद्धि, 2022 में 11 लाख औद्योगिक डिजाइन आवेदन पूरी दुनिया से हुए। इनमें 2.1 फीसदी गिरावट आई, लेकिन भारत सहित कई देशों से आवेदन बढ़े। सबसे ज्यादा 31.4 फीसदी आवेदन तुर्किये से बढ़े। इसके बाद ब्राजील से 11.3 फीसदी तो तीसरे स्थान पर भारत से 9.5 फीसदी वृद्धि हुई।

जीआई टैग भारत के महज 429, चीन के पास 9,571,  किसी उत्पाद या वस्तु को क्षेत्र विशेष की पहचान देने वाले भौगोलिक संकेत यानी जीआई टैग भारत के पास महज 429 हैं। वहीं, चीन के पास 9,571 जीआई टैग हो चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

कल इस शुभ योग में मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व,जानें खरीदारी,लक्ष्मी पूजन मुहूर्त, नियम और विधि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 09 नवंबर 2023। धनतेरस से पंचदिवसीय दीपोत्सव आरम्भ हो जाता है। दिवाली से पहले धनतेरस पर लोग खरीदारी करते हैं ताकि  घर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का वास ही सके।  इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है, इस दिन कुबेर जी की पूजा […]

You May Like

आत्मविश्वास और करिश्मे की तस्वीर पेश करता है निट सी का "इम्पाला"....|....लोमड़ अभिनेता हेमवंत तिवारी की दुनिया की पहली डबल रोल, सिंगल शॉट बिना कट फिल्म 'कृष्णा अर्जुन' से वापसी....|....मुंबई में तीन दिवसीय आपकॉन 2025 "आयुर्वेद पर्व" एक्सपो का आयोजन....|....13 घंटे चले मंथन के बाद वक्फ विधेयक राज्यसभा से भी पारित; पक्ष में पड़े 128 वोट, विपक्ष में 95....|....'भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी', मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी....|....'मणिपुर में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहता केंद्र', अमित शाह बोले- बातचीत आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता....|....'लंबे समय से हाशिये पर रहे लोगों को सहारा मिलेगा', वक्फ बिल पास होने पर बोले पीएम मोदी....|....अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक की लहर, एक्टर्स ने जताया दुख; बोले- ‘देश की धड़कन..’....|....स्वामी आत्मानंद का नाम बदलना छत्तीसगढ़ के महापुरूषों का अपमान - कांग्रेस....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 अतिरिक्त जज, तीनों ने ली शपथ