चुनाव आयोग की टीम ने बिहार में राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, जेडीयू ने लोकसभा चुनाव को लेकर की ये मांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 20 फरवरी 2024। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम पूरे देश में विभिन्न राज्यों का दौरा कर चुनाव की तैयारी की समीक्षा में जुटी है। इसी कड़ी में केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर कल यानि सोमवार को पटना पहुंची है। वहीं आज चुनाव आयोग की टीम ने बिहार के प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में बीजेपी से नितीन नवीन, जेडीयू से ललन सिंह, आरजेडी से वृषण पटेल, कांग्रेस से ब्रजेश कुमार मुन्नन, अरुण मिश्रा सीपीआईएम, लोजपा चिराग गुट से राजेश भट्ट, लोजपा पशुपति पारस गुट से चंदन सिंह मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को अपना-अपना सुझाव दिया है। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हम लोगों ने तीन चरण में लोकसभा चुनाव कराए जाने की मांग की है और कहा है कि सात चरण में चुनाव होने से राजनीतिक दलों के साथ साथ पार्टियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए तीन चरण में चुनाव कराया जाए। इस दौरान राजद ने भी चुनाव आयोग को अपना सुझाव दिया है। 

जिला अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेगा प्रतिनिधिमंडल 
बता दें कि राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को यहां पहुंचा जो लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा। प्रतिनिधिमंडल आज पंजीकृत राजनीतिक दलों (राष्ट्रीय और राज्य) के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने बाद वह संभागीय आयुक्तों और जिला अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा, जो जिला निर्वाचन अधिकारियों के रूप में भी काम करेंगे। प्रतिनिधिमंडल का दौरा बुधवार को समाप्त होगा। उस दिन प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी सहित कई शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेगा। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को दिए आईआईटी सहित कई और तोहफे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 फरवरी 2024 । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू से वर्चुअली छत्तीसगढ़ को भिलाई के आईआईटी के नवनिर्मित स्थाई परिसर का लोकार्पण करने के साथ कई सौगातें दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू से भिलाई के आईआईटी के स्थाई कैंपस और कवर्धा व कुरुद […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड