‘हमने पूरे किए सभी वादे’ : सीएम साय बोले- सरकार के काम से प्रदेश की जनता खुश, केजरीवाल के लिए कही ये बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 22 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं, जहां शहर के शिवनाथ वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की। इस दौरान मंच पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक अनुज शर्मा, भाजपा राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कवर्धा में साहू समाज द्वारा किए जा रहे विरोध और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और अन्य विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा, पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है हर बार चुनाव के पहले कार्यकर्ता सम्मेलन करते हैं जिसमें मैं आया हुआ हूं, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां आए हैं सभी में उत्साह है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कांग्रेस कार्यकाल की योजनाओं को बंद करने को लेकर पूछे गए सवाल में मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही हमारे सरकार का 100 दिन पूरा हुआ है, इन तीन महीनों में ही छत्तीसगढ़ की जनता से वादा था जिसमें प्रधानमंत्री आवास हो 2 साल का बोनस 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की बात हो 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी की बात हो या महतारी बंधन योजना में महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने की बात सब कामों को हम लोगों ने पूरा किया है। सीएम साय ने कहा कि किसान महिलाएं युवा भी खुश हैं, पीएससी में जो घोटाला हुआ था उसको भी सीबीआई को सौंप चुके हैं उसमें भी जो दोषी है वह बचेंगे नहीं। वह सलाखों के पीछे होंगे। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसी करनी, वैसी भरनी। 

Leave a Reply

Next Post

भगवान शिव को समर्पित है वेरोनिका वनिज का भक्ति गीत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 23 मार्च 2024। वेरोनिका वनिज एक गतिशील और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व हैं।  एक कलाकार के रूप में, उन्होंने कभी भी खुद को केवल एक विशेष क्षेत्र तक सीमित रखने में विश्वास नहीं किया और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान रही है। अतीत में संगीत, […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक