दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- उनका शांति का संदेश सबके लिए प्रेरणादायक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 जुलाई 2026। बौद्ध गुरु और 14वें दलाई लामा का आज 91वें जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति व वैश्विक भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उनकी नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति व वैश्विक भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

दलाई लामा की बुद्धिमत्ता पर लोकसभा स्पीकर ने क्या कहा?
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। करुणा, शांति और मानवीय गरिमा के प्रति उनका जीवन भर का समर्पण दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहा है। उनकी बुद्धिमत्ता आने वाली पीढ़ियों के दिलों और मनों को रोशन करती रहे। उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।’

‘प्रेम, शांति और करुणा की राह दिखाने दलाई लामा’
केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने भी दलाई लामा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘परम पावन 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर मैं उनके प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करता हूं। उनके लंबे व स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके मूल्य और आदर्श पूरी मानवता के लिए प्रेम, शांति और करुणा की राह दिखाने वाले प्रकाश-पुंज हैं। केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दलाई लामा को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘करुणा, सद्भाव और शांति की दिशा में आपका आजीवन समर्पण मानवता के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश बना हुआ है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ‘परम पूज्य परमपावन दलाई लामा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। करुणा, अहिंसा, शांति और मानवीय मूल्यों के प्रति आपका आजीवन समर्पण विश्वभर के असंख्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। आपका आध्यात्मिक नेतृत्व और मानवता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास आने वाली पीढ़ियों को भी मार्गदर्शन देते रहेंगे। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रिय जीवन की मंगलकामना करता हूं।’

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 जुलाई 2026। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, इन सीटों पर 24 जुलाई 2026 को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच […]

You May Like

इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार....|....'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान'....|....राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आज से....|....खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: जांच में 'असुरक्षित' मिला पनीर, फॉर्च्यून मैदा के बैच की बिक्री पर रोक....|....भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई....|....सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार....|....तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय....|....अमेरिका में पाकिस्तानी को जेल....|....सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज....|....एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा