गौतम गंभीर को ISIS से मिली जान से मारने की धमकी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली. 24 नवंबर 2021 । पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambir) को आईएसआईएस कश्मीर’ (ISIS Kashmir) से जान से मारने की धमकी मिली है. गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें ‘आईएसआईएस कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है. डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है. गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

बता दें कि गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी वाला ई-मेल मिला है. इस मेल के बाद दिल्ली पुलिस ने गौतम गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि धमकी भरा मेल ‘ISIS कश्मीर’ से मिला है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है. चौहान ने बताया कि गंभीर ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में जानकारी दी.

बता दें कि गौतम गंभीर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीते थे. गंभीर हर मुद्दे पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई बार आतंकवाद के खिलाफ बयान दिया है. गंभीर 2011 में विश्वकप जीतने वाली टीम के हिस्सा रहे हैं.

इमरान खान को बड़ा भाई कहने पर सिद्धू को घेरा था

गंभीर विपक्ष के नेताओं पर अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, हाल ही में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को घेरा था. गंभीर ने सिद्धू को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना ‘बड़ा भाई’ कहने पर कहा कि पहले अपने बच्चों को सीमा पर भेजें फिर ऐसे बयान दें. गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि भारत 70 वर्षों से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है और सिद्धू की ओर से एक आतंकवादी देश के प्रधानमंत्री को अपना बड़ा भाई कहना शर्मनाक है.

Leave a Reply

Next Post

मंदिर ढहाया के बाद अब पीड़ित हिंदुओं से जुर्माना वसूल रहा पाकिस्तान!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 नवंबर 2021 । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दिसंबर 2020 में करक मंदिर को उपद्रवियों ने तोड़ डाला था। अब हमले में शामिल 11 धार्मिक नेताओं सहित 123 लोगों पर लगाए गए जुर्माने का भुगतान अखिल पाकिस्तान हिंदू परिषद के कोष से किया जाएगा। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण