सेक्टर 9 की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 25 झोपड़ियां जलकर खाक, लोगों ने भागकर बचाई जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिलाई 17 फरवरी 2023। भिलाई में सूर्या नगर बस्ती जैसी फिर से बड़ी आग की घटना घटी है। यहां हॉस्पिटल सेक्टर में आग से लगभग 25 घर जलकर राख हो गए हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर में आग लगने से हादसा हुआ। आग बढ़ने पर 4 सिलेंडर फटे और पूरी बस्ती को स्वाहा कर दिया। भिलाई टाउनशिप के हॉस्पिटल सेक्टर के झुग्गी क्षेत्र में शुक्रवार रात 2 बजे आग लगने से 25 घर जलकर राख हो गए। लोगों को इतना भी मौका नहीं मिला की वो अपना सामान बचा सके। देखते ही देखते आग पूरी बस्ती में फैल गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती आग ने सभी घरों को जला दिया था। कृष्णा अहिरवार ने बताया कि वो सेक्टर 9 हॉस्पिटल में अटेंडेंट का काम करती हैं। वो ड्यूटी पर गई थी। घर में उसकी 4 बेटी और एक बेटा अकेले थे।

देर रात 3.30 बजे के करीब बेटी ने फोन करके बताया कि मम्मी बड़ी आग लगी है। जल्दी आ जाओ। मौके पर आकर देखा तो पूरी बस्ती में आग लगी थी। मेरे घर का पूरा सामान जल गया था। आग लगने के बाद यहां करीब 4 सिलेंडर फटे। जिससे बस्ती के पूरे घर जल गए। गहने जल गए हैं। सोना और पैसा का पता नहीं चल रहा है।

पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे
पीड़ित सुहागा अहिरवार ने बताया कि उसका पूरा सामान जल गया। पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे। घर का पूरा सामान राख हो गया है। शासन प्रशासन के लोग आए हैं। अभी तो कोई मदद नहीं मिली है। हमारी मांग है कि हमारा घर बनाकर दिया जाए, जिससे हम लोग रह सकें।

लोगों की मदद के लिए की जा रही है व्यवस्था
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जावेद खान ने बताया कि पास के शासकीय स्कूल में लोगों को ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। तत्काल राहत दी जा रही है। इसके बाद महापौर ने आश्वासन दिया है कि वो फिर से लोगों का घर बनवाएंगे और खाने पीने की सामग्री भी देंगे।

जिला प्रशासन बेपरवाह

इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाने के बाद भी जिला प्रशासन से मात्र एक नायब तहसीलदार क्षमा यदु को ही मौके पर भेजा गया। आग लगने के बाद पीड़ितों की व्यवस्था को देखने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा अब तक नहीं पहुंचे, और न कोई एसडीएम व एडीएम वहां पहुंचा। लोगों का कहना है कि जब कलेक्टर के पास उनका हाल जानने के लिए समय नहीं है तो वे मदद की क्या आस लगाएं। इसके साथ ही भिलाई निगम के मेयर नीरज पाल, विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग मेयर धीरज बाकलीवाल और जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Next Post

राहुल ने सीएम विजयन को लिखी चिट्ठी, आदिवासी व्यक्ति की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर तिरुवनंतपुरम 17 फरवरी 2023। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखा है। उन्होंने हाल में राज्य में संदिग्ध परिस्थितियों में एक आदिवासी व्यक्ति की मौत के संबंध में जांच कराने की मांग की है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप