झारखंड में 2019 से ज्यादा मतदान, पहले चरण की सीटों पर 2.9% तो दूसरे पर 1.51% अधिक वोटिंग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 21 नवंबर 2024। झारखंड में बुधवार को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म कराया गया। दूसरे दौर में प्रदेश के 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। अब तक के आंकड़े के अनुसार 38 सीटों पर 68.45% मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में बुधवार को जहां चुनाव हुआ, वहां 2019 में 66.94% मतदान हुआ था। इससे पहले 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान कराया गया था, जिसमें कुल 66.65 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था। आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 के मुकाबले झारखंड के दोनों चरण में ज्यादा मतदान हुआ है। पहले चरण की 43 सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 2.9% मतदान हुआ है। वहीं, दूसरे चरण की 38 सीटों पर 2019 के मुकाबले 2024 में 1.51% ज्यादा मतदान हुआ है।

झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही इस चुनाव में उतरे सभी 1211 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। सबसे ज्यादा धनबाद और गिरिडीह जिले की छह-छह सीटें रहीं, जहां बुधवार को मतदान हुआ। वहीं सबसे कम हजारीबाग और रामगढ़ जिले की एक-एक सीट पर वोटिंग हुई। 

दूसरे चरण के खास चेहरे कौन?
झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में चर्चित सीटों में बरहेट,गांडेय, दुमका, जामताड़ा, धनवार, सिल्ली, महेशपुर, झरिया, जामा और पोड़ैयाहाट शामिल हैं। दूसरे दौर में खास चेहरों की बात करें तो, इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनका परिवार, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व डीएसपी नवनीत हेम्ब्रम जैसे कई दिग्गज चेहरे भी शामिल हैं। झरिया में चर्चित सिंह मेंशन की दो बहुओं के सियासी भाग्य का फैसला भी दूसरे दौर में होना है। 

किनके बीच मुकाबला?
झारखंड में मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा नीत एनडीए के बीच माना जा रहा है। दूसरे चरण की कुल 38 में से झामुमो ने 20 सीटों पर तो कांग्रेस ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाकपा (माले) ने कुल चार सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं जिनमें से एक महागठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ भी है। वहीं, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दूसरे चरण में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, दूसरी एनडीए में भाजपा ने 38 में से 32 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए। बाकी छह सीटों पर सुदेश महतो की आजसू चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Next Post

'मोदी-अदाणी एक हैं तो सेफ हैं', राहुल गांधी ने गिरफ्तारी की उठाई मांग, प्रधानमंत्री पर भी लगाए आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 नवंबर 2024। अमेरिकी अभियोजकों द्वारा उद्योगपति गौतम अदाणी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और उद्योगपति गौतम अदाणी पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि ‘अब ये साफ […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव