कुबेरेश्वर धाम में बड़ा हादसा, कांवड़ यात्रा से पहले भीड़ में दबकर दो महिलाओं की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सीहोर 05 अगस्त 2025। कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार सुबह भारी भीड़ के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इस भगदड़ में दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई। दोनों महिलाओं की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस द्वारा मृत महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इस हादसे से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने फिलहाल स्थिति सामान्य होने तक लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क

सावन माह में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में 6 अगस्त को निकाली जाने वाली इस विशाल कांवड़ यात्रा में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है, जो 5 अगस्त रात 12 बजे से 6 अगस्त रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता
प्रशासन ने आमजन से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा है। ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल, यातायात कर्मी और मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भारी वाहनों के लिए तय हुआ विशेष मार्ग
भोपाल से इंदौर या देवास की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अब सीधा मार्ग नहीं मिलेगा। इन्हें परवलिया क्षेत्र के मुबारकपुर जोड़ और खजूरी क्षेत्र के तुमड़ा जोड़ से होते हुए श्यामपुर–कुरावर–ब्यावरा–शाजापुर–मक्सी मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यही रूट इंदौर/देवास से भोपाल लौटने वाले भारी वाहनों के लिए भी रहेगा।

छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय
भोपाल से आष्टा, देवास, उज्जैन या इंदौर जाने वाले छोटे वाहन अब सीहोर के न्यू क्रिसेंट चौराहे से भाऊखेड़ी जोड़ होते हुए अमलाहा मार्ग का उपयोग करेंगे। वापसी में भी वाहन इसी रूट से होकर भोपाल पहुंचेंगे।

400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 4 डीएसपी, 7 थाना प्रभारी और 30 सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। कई जवानों को बाहरी जिलों से बुलाया गया है, जिससे स्थानीय पुलिस को अन्य कार्यों में लगाया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री; एनडीए की बैठक में पीएम मोदी ने की तारीफ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अगस्त 2025। अमित शाह मंगलवार को भारत के सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात का जिक्र किया और अमित शाह की जमकर तारीफ की। 30 […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च