होर्डिंग दुर्घटना में मलबे के नीचे मिले 2 अन्य शव, 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 15 मई 2024। मुंबई में विशाल होर्डिंग गिरने की वजह से 14 लोगों की मृत्यु हो गई थी। लेकिन दो अन्य लोगों की शव मलबे के नीचे मिले हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के दौरान घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप 100 फीट लंबा अवैध होर्डिंग गिर गया था। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार होर्डिंग अवैध था। इसके गिरने का कारण धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश बताया गया। अवैध होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बचाव दल को 14 शव बरामद हुए थे। वहीं इसके गिरने से लगभग 75 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। लेकिन अब इसके मलबे के नीचे दो और शव भी मिले हैं। मंगलवार रात को किसी ने इन दो शवों को देखा गया था। लेकिन इन शवों को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को भी खोज और बचाव अभियान है। वहीं बचाव अभियान के दौरान घाटकोपर में घटना स्थल पर छोटी सी आग भी लग गई थी। हालांकि तैनात दमकल गाड़ियों ने आग तुरंत बुझा दी थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी रहा है।

मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने कहा है कि शहर में होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नगर निगम के अधिकारियों के बताया कि मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप पर खोज और बचाव अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री ने अवैध होर्डिंग हटवाने के दिए थे आदेश
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना के बाद शहर के सभी होर्डिंग्स के संरचनात्मक ऑडिट का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी होर्डिंग्स अवैध और खतरनाक पाए जाएं तो उन्हें तुरंत हटा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने होर्डिंग गिरने से मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Next Post

ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी का निधन, सीएम समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 15 मई 2024। ग्वालियर राजघराने की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। माधवी राजे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 15 फरवरी को उन्हें एम्स में भर्ती किया […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज