चीन के डर से चाय में भी चीनी नहीं डालते मोदी, कश्मीर में टी-20 खेल रहा है पाकिस्तान: असदुद्दीन ओवैसी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 19 अक्टूबर 2021। एलएसी पर चीन की घुसपैठ और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को लेकर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी चीन पर बोलने से हमेशा डरते हैं। यहां तक कि चाय में चीनी तक भी नहीं डालते कि कहीं चीन न निकल आए। उन्होंने पीएम मोदी पर पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर भी निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री दो चीजों को लेकर कभी जुबान नहीं खोलते। एक तो पेट्रोल और डीजल की महंगाई और दूसरा चीन की घुसपैठ। चीन हमारे मुल्क में घुसकर बैठ गया है। ओवैसी ने कहा कि जब पाकिस्तान ने पुलवामा पर हमला किया तो मोदी ने कहा कि हम घर में घुसकर मारेंगे तो हमने कहा कि मारो। लेकिन अब जब चीन डोकलाम, डेपसांग में बैठा है और भारत के प्रधानमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। हमारे बिहार के लोगों पर हमला हुआ लेकिन पीएम मोदी चुप रहे।

हमारे सैनिक मारे जा रहे और आप पाकिस्तान के साथ मैच खेलेंगे

ओवैसी ने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि हमारे 9 जवान मारे गए हैं और 24 तारीख को भारत, पाकिस्तान के साथ टी-20 मैच खेलने की तैयारी कर रहा है। क्या आपने नहीं कहा था कि भारत के सैनिक मर रहे हैं और मनमोहन सिंह की सरकार पाकिस्तान को बिरयानी खिला रही है। आज पाकिस्तान कश्मीर में भारत के गरीबों की जिंदगी से टी-20 खेल रहा है, लेकिन आप क्या कर रहे हैं। कश्मीर में आईबी, अमित शाह क्या कर रहे हैं। 

आपके पास आतंकवाद से निपटने के लिए कोई नीति ही नहीं

आपने पाकिस्तान से सीजफायर किया है, लेकिन आतंकी ड्रोन से हथियार भेज रहे हैं। आपके पास आतंकवाद से निपटने के लिए कोई नीति ही नहीं है। कश्मीर में जिस तरह से हत्याएं हो रही हैं, उससे निपटने के लिए भी आपके पास कोई नीति नहीं है।

जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 13 नागरिकों की हत्या

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो बिहारी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अब तक बीते 15 दिनों के अंदर आतंकियों ने 13 आम नागरिकों को निशाना बनाया है। गैर-स्थानीय मजदूरों और कामगारों ने कश्मीर से पलायन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

टारगेट किलिंग: साजिश को नाकाम करने के लिए बहुस्तरीय रणनीति तैयार, घाटी में ढूंढ-ढूंढकर निकाले जाएंगे किलर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जम्मू 19 अक्टूबर 2021। घाटी में टारगेट किलिंग से किरकिरी और वहां रहने वाले हिंदुओं एवं गैर कश्मीरियों में फैली दहशत के मद्देनजर सरकार ने पाकिस्तान प्रायोजित नई साजिश को कुचलने के लिए बहुस्तरीय रणनीति तैयार की है। सीमा पार के हैंडलरों के नेटवर्क को तोड़ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप