मोदी राज में देश में महिलायें असुरक्षित महिला पहलवान धरने पर बैठने को मजबूर : मोहन मरकाम

शेयर करे

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में महिलायें ज्यादा सुरक्षित : कांग्रेस

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/25 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के जीवन जीने के लिये अपराधमुक्त सुरक्षित वातावरण तैयार हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी राज में देश का मान बढ़ाने वाली महिला पहलवान अपने शोषण के विरोध में धरने पर बैठने को मजबूर हुई है। सुप्रीम कोर्ट चिंतित है लेकिन मोदी सरकार अपराधी को संरक्षण दे रही है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते है कि छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े 4 साल में महिलाओं के प्रति अपराधों में 78 प्रतिशत की कमी आई है। बलात्कार के मामलों में 62 प्रतिशत और सामूहिक बलात्कार के मामलों में 69 प्रतिशत तक की कमी आई है। घरेलू हिंसा में भी कमी आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राष्ट्रीय क्राइम रिकार्ड ब्यूरों के आंकड़ों के तुलनात्मक अध्ययन में भी छत्तीसगढ़ भाजपा के अंतिम तीन वर्ष (16,17,18) जब राज्य में भाजपा की सरकार थी कि अपेक्षा कांग्रेस राज में अपराधों में कमी आई है। पूर्व रमन भाजपा सरकार के दौरान दुष्कर्म के मामले में 2018 में प्रति लाख आबादी में घटित होने वाले अपराध में देश मे छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर, वर्ष 2017 में दूसरे स्थान पर था। कांग्रेस सरकार के द्वारा मजबूत की गई कानून व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा के लिये उठाएंगे प्रभावी कदम के बाद वर्ष 2023 में इस अपराध में प्रभावी नियंत्रण हुआ आज छत्तीसगढ़ 9वें स्थान पर है। महिला के विरूद्ध घटित अपराध में छत्तीसगढ़ की स्थिति राष्ट्रीय स्तर पर 18वें स्थान पर है। अपहरण के अपराध घटित हुये है।राष्ट्रीय स्तर पर इस अपराध में छत्तीसगढ़ 13वें स्थान पर है। असम, उड़ीसा, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान प्रति लाख आबादी में होने वाले अपहरण के अपराध छत्तीसगढ़ से अधिक है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चरित्र सदैव महिला विरोधी रहा है। आज महिला पहलवान न्याय मांग रही भाजपा उनका विरोध कर रही। इसके पहले कठुआ, उन्नाव, हाथरस में भाजपा के तमाम नेता बलात्कारियों के समर्थन में खड़े थे। भाजपा के 15 साल के कुशासन में छत्तीसगढ़ में 27 हजार से अधिक माताएं, बहने गायब हुई। रमन राज में ही इसी छत्तीसगढ़ में मीना खलको, मड़कम हिड़मे और झलियामारी जैसी दुष्कर्म और हत्या की जघन्य घटनाएं होती रही। कमीशन-खोरी के लालच में महिलाओं के जीवन को संकट में डाला गया, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड हुए। नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी ओपी गुप्ता को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के सीएम आवास में संरक्षण मिलता रहा। पीड़िता के परिवार वालों पर दबाव बनाने, पीड़िता के परिजनों का अपहरण करने जैसे मामलों में भाजपा के कई दिग्गज नेता पूर्व में संलिप्त पाए गए हैं। भाजपा की पदाधिकारी गंगा पांडे मानव तस्करी के मामले में हरियाणा में पकड़ी गई। छत्तीसगढ़ में भयमुक्त वातावरण कांग्रेस सरकार का कमिटमेंट है और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा रही है।

Leave a Reply

Next Post

चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रकाश सिंह बादल को दी अंतिम श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचकर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सीधे सेक्टर-28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय पहुंचे। जहां दिवंगत बादल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को रखा […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी