संकट के दौर में केंद्र सरकार की बड़ी मदद, राज्यों को जारी की 8,873 करोड़ की पहली किस्त

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 1 मई 2021। देश में कोरोना संकट के बीच भारत सरकार ने राज्यों को राहत देने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त के रूप में केंद्र सरकार ने 8873.6 करोड़ रुपये सभी राज्यों के लिए जारी किए हैं। 

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया कि साल 2021-22 के लिए एसडीआरएफ से राज्यों को मदद देने के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि जारी की गई राशि का 50 फीसदी यानी 4436.8 करोड़ रुपये का इस्तेमाल राज्य कोविड-19 की रोकथाम के लिए कर सकते हैं। 

इसके अलावा मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया कि गृह मंत्रालय की सिफारिश पर राज्यों को 8873.6 करोड़ रुपये की पहली किस्त सौंपी गई है। बता दें कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष की पहली किस्त वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार जून महीने के में जारी की जाती हैं। 

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एसडीआरएफ के लिए ये पैसे सामान्य प्रक्रिया में ढील देते हुए जारी किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये राशि पिछले वित्तीय वर्ष में राज्यों को दी गई राशि के इस्तेमाल के प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा किए बिना ही जारी की गई है। बता दें कि एसडीआरआफ की राशि का इस्तेमाल राज्यों की ओर से कोरोना संबंधित विभिन्न उपायों के लिए किया जा सकता है। इसमें वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, अस्पताल, एयर प्यूरिफायर में ऑक्सीजन उत्पादन और भंडारण संयंत्रों की लागत को पूरा करना, एंबुलेंस सेवाओं को मजबूत करना, कोविड केयर सेंटर शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना का कहर: देश में पहली बार मिले चार लाख से अधिक नए मरीज, 3523 की गई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 1 मई 2021। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी से लोग दहशत में हैं। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई […]

You May Like

डॉक्टर ने प्रदूषण के खतरों को लेकर किया अलर्ट....|....नयनतारा के बाद श्रीलीला की हुई रजनीकांत की फिल्म में एंट्री....|....जीत के साथ सीरीज की शुरुआत: ऑकलैंड में दिखा चेज मास्टर कोहली का क्लास....|....कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपए की दो योजनाओं को दी मंजूरी....|....भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे....|....दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव नहीं....|....बाल शोषण-दुष्कर्म से जुड़े मामलों पर सरकार सख्त....|....कर्नाटक में बस किराया बढ़ाने पर घमासान....|....जांजगीर में 32 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी....|....थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर से दो दानपेटियां चोरी