सलमान खान को फिर मिली धमकी, दो करोड़ रुपये की भी की गई मांग, मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 30 अक्टूबर 2024। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ने उनसे दो करोड़ रुपये की भी मांग की है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मंगलवार को एक संदेश मिला, जिसमे कहा गया कि अगर अभिनेता ने दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने तुरंत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। 

इससे पहले भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी
इससे पहले भी मुंबई पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन डेस्क को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। मैसेज भेजने वाले ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हवाले से कहा था कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे। इसे हल्के में लेने की गलती न करें। मैसेज में कहा गया कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से बुरा होगा।

नोएडा से गिरफ्तार किया गया एक व्यक्ति 
 सलमान खान और दिवंगत राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सोमवार को नोएडा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गैंग के संदिग्ध सदस्यों ने इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा वाले आवास के बाहर गोलीबारी भी की थी। कुछ महीने पहले ही नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान को जान से मारने की साजिश का पर्दाफाश किया, जिसके बाद ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। 

Leave a Reply

Next Post

गाजियाबाद की कचहरी में बवाल: जज को घिरता देख किया लाठीचार्ज... पुलिसवालों ने वकीलों को जड़े थप्पड़; बरसाई लाठी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   गाजियाबाद 30 अक्टूबर 2024। गाजियाबाद की कचहरी में मंगलवार की सुबह सबकुछ आम दिनों की तरह सामान्य ही चल रहा था कि 11 बजते ही अचानक असमान्य हो गया। कुछ ही देर में जिला जज की कोर्ट में दो घंटे तक भारी बवाल चला। मौके पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप