मंदाकिनी, सुधा चंद्रन, अर्शी खान सहित कई हस्तियां 12वें टाइफा अवार्ड 2024 से सम्मानित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 16 दिसंबर 2024। राज कपूर की फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली’ की ऎक्ट्रेस मंदाकिनी, निर्देशक अकबर खान, अभिनेत्री सुधा चंद्रन, बिग बॉस फेम अर्शी खान, हेमा शर्मा सहित कई हस्तियों की उपस्थिति में परवाज़ मीडिया ग्रुप के शमीम ए खान द्वारा 12वें टाइफा अवार्ड (द इंडियन आइकॉन फ़िल्म अवार्ड) 2024 का भव्य आयोजन मुम्बई के आर्किड होटल में सम्पन्न हुआ, जहां फ़िल्म व टीवी जगत की ढेर सारी हस्तियां मौजूद रहीं। गेस्ट ऑफ ऑनर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले थे। इस पुरुस्कार से सिनेमा में 50 साल पूरे करने पर रज़ा मुराद, लिजेंड्री ऎक्टर प्रोड्यूसर डायरेक्टर अकबर खान, लिजेंड्री ऎक्ट्रेस मंदाकिनी, लिजेंड्री ऎक्टर दीपक पराशर, सुधा चंद्रन, वकार शेख (साइलेन्स 2 में बेस्ट सपोर्टिंग ऎक्टर), आदि ईरानी, मधुश्री भट्टाचार्य (द क्वीन ऑफ स्वीट वाइस), अर्शी खान (बेस्ट एंटरटेनर), डॉली तोमर (बेस्ट एक्ट्रेस फ़िल्म प्यारी तरावली”, मिनी बंसल (फ़िल्म रुसलान), सय्यद सलीम ज़ैदी (भाभी जी घर पे हैं), हेमा शर्मा (बिग बॉस), राज आशु (बेस्ट म्युज़िक डायरेक्टर), मुदस्सर खान (बेस्ट कोरियोग्राफर), मोहम्मद नाजिम (पॉपुलर टीवी एक्टर), संतोष पांडेय (भोजपुरी स्टार) इत्यादि को सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ईशान मसीह, सुनील पाल को भी अवार्ड मिला। मंजरी सिंह, शहजाद खान, रूपेश मिश्रा, डॉ मोहम्मद खान, इंफ्लुएंसर मनीष जी को भी पुरुस्कृत किया गया। शमीम ए खान के पुत्र तबरेज खान भी यहां मौजूद रहे। ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी और संगीतकार दिलीप सेन ने भी शमीम खान की प्रशंसा की। 

मंदाकिनी ने कहा कि टाइफा अवार्ड के लिए शमीम खान का दिल से शुक्रिया। उनका कार्यक्रम बेहद भव्य होता है। कलाकारों को पुरुस्कार मिलने से खुशी और हौसला मिलता है। टाइफा अवार्ड के आयोजक शमीम ए खान ने कहा कि कई सेलेब्रिटीज़ हमारे इस अवार्ड शो में मौजूद रहे, उनका बहुत धन्यवाद। हम सभी के शुक्रगुजार हैं कि वह टाइफा अवार्ड 2024 के आयोजन में आए। हर साल हम इस समारोह को और बेहतर और बड़ा करते जा रहे हैं। गौरतलब है कि शमीम खान दिल्ली में कई बड़े प्रोग्राम का आयोजन करते रहते हैं। मुम्बई में भी टाइफा अवार्ड 2024 बहुत लाजवाब रहा। वह पिछले 12 साल से लागतार इस शो के माध्यम से लोगों की हौसला अफजाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड: पावर स्टार पवन सिंह को मिला बेस्ट एक्टर और अंजना सिंह को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

शेयर करेनिर्माता निशांत उज्जवल की फ़िल्म “माई प्राउड ऑफ भोजपुरी” को मिला बेस्ट फिल्म का अवार्ड उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कर कमलों से हुआ 19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का भव्य उद्घाटन  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/रंजन सिन्हा मुंबई 16 दिसंबर 2024। 19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड (BFA)  में पावर स्टार पवन […]

You May Like

तेज आंधी-तूफान से फैक्ट्री की बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत, दो मजदूर घायल....|....नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, चचेरे भाइयों की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम....|....मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल: ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक....|....सर्दियों में प्रदूषण रोकने को दिल्ली में अभी से तैयारी: नवंबर से इन वाहनों पर बैन, दोगुनी होगी पार्किंग फीस....|....बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक: औद्योगिक अदालत ने दिया अंतरिम आदेश, सरकार ने लगाया मेस्मा....|....जून का महीना उद्धव के लिए फिर बना संकट: सांसदों के बाद विधायकों पर निगाहें, ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू होने का खतरा....|....56 साल के हुए राहुल गांधी; पीएम मोदी ने दी बधाई, कांग्रेस नेताओं ने बताया ‘उम्मीद की किरण'....|....‘वही करना चाहती हूं जो पहले कभी न किया हो’, महिला केंद्रित फिल्मों पर माधुरी दीक्षित ने रखी राय....|....किसानों को बड़ी राहत: चार राज्यों में दालों-तिलहनों की खरीद को मंजूरी; उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा लाभार्थी....|....आज पीएम जारी करेंगे ₹2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा