फांसी के फंदे पर झूले एक ही परिवार के तीन लोग; दो दिन से बंद घर से आ रही थी दुर्गन्ध,जादू का शक!

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने फंसी लगाकर आत्महत्या की है। परिवार में पति-पत्नी और बेटी की एक ही  फंदे पर लटकी लाश मिली है। दो-तीन दिन पहले फंदे पर लटकी लाश की बदबू जब पड़ोसियों तक पहुंची, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर टिकरापारा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना इलाके में स्थित बीएसयूपी कॉलोनी की है, जहां मृतक अगले पांच सालों से रह रहा था। बीते गुरुवार की रात को पुलिस को सुचना मिली कि एक ही परिवार के तीन लोगों ने फंसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी की है, जिसमें घर के मुखिया लखन लाल सेन, पत्नी रानू सेन और नाबालिग बच्ची पायल सेन की लाश थी।

खिड़की खुली तो बदबू की वजह आया सामने 
दो-तीन दिन पहले तीनों ने आत्महत्या की है। पड़ोसियों का कहना है कि मृतक के परिवार के किसी से कोई विवाद नहीं था। बीते दो दिनों से फैमली के लोगों को देखें ही नहीं थे। उनके घर अंदर से बदबू आने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब खिड़की खोलकर कर देखी, तब तीनों की लाश फंदे पर लटकी मिली।

जादू का शक
मृतक के परिवार वालों ने पड़ोसियों से कहा था कि उनकी फैमिली पर किसी ने जादू किया हुआ है। कुछ दिनों से परिवार में कुछ सही नहीं चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक पेशे से ड्राइवर था। छह महीने पहले ही उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी भी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के लोग आत्महत्या किए हैं। खुदकुशी की वजह सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, विराट कोहली के नाम दर्ज कीर्तिमान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 2023 दिसंबर 2023। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को भले ही करारी शिकस्त मिली हो, लेकिन दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान