राष्ट्रपति भवन में कोरियाई मेहमानों का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2026। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्यूंग भारत दौरे पर हैं। सोमवार को राष्ट्रपति भवन प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया से आए राजकीय मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अलावा, कोरियाई राष्ट्रपति ली ने राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। राष्ट्रपति ली के साथ दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम ही क्यूंग भी आई हैं। विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति ली की इस यात्रा को दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है।

पीएम मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक
राष्ट्रपति ली आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इनमें जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, एआई और सेमीकंडक्टर शामिल हैं। वे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, लोगों से लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी बात करेंगे।

विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रपति ली के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा
इससे पहले रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे म्यूंग का स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति ली से मुलाकात की। जयशंकर ने भारत-कोरिया संबंधों को कई क्षेत्रों में गहरा करने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी वार्ता विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।

महत्वपूर्ण बैठकें और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर में अतिथि नेता के सम्मान में दोपहर का भोजन भी आयोजित करेंगे। राष्ट्रपति ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भी बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति भवन में भी एक भोज की मेजबानी की जाएगी। कोरियाई राष्ट्रपति ली राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

साझेदारी का विस्तार और भविष्य
गौरतलब है कि पिछले नवंबर में, प्रधानमंत्री मोदी ने जोहानसबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के बाद 2025 में दोनों नेताओं की दूसरी बैठक थी।

Leave a Reply

Next Post

'असली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं परिसीमन था': जयराम रमेश ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा- सरकार पर भरोसा नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अप्रैल 2026। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र को लोकतंत्र, संविधान और संघीय ढांचे की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में बुलडोजर राजनीति और परिसीमन की राजनीति को हार का सामना करना पड़ा। जयराम रमेश ने […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास