बुमराह का ‘मैजिक’ मूड: मैदान के हीरो का मस्तीभरा अवतार

admin
शेयर करे

मैदान से किचन तक: बुमराह का ‘मैजिक मसाला’ मोमेंट

यीप्पी! संग जसप्रीत बुमराह की बेफिक्र कहानी

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 24 फरवरी 2026। क्रिकेट के मैदान पर अपनी घातक यॉर्कर और शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले जसप्रीत बुमराह ने इस बार अपने व्यक्तित्व का बिल्कुल अलग रंग दिखाया है। आमतौर पर संयमित और गंभीर नजर आने वाले बुमराह, सनफीस्ट यीप्पी!! के नए कैंपेन में पूरी तरह ‘गूफी’, चुटीले और बेफिक्र अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। यह कैंपेन ब्रांड के आइकॉनिक ‘मैजिक मसाला’ वेरिएंट पर केंद्रित है, जिसे रचनात्मक एजेंसी ओगिल्वि ने तैयार किया है। फिल्म में बुमराह एक बाउल यीप्पी! नूडल्स के साथ ऐसे डूबे नजर आते हैं, मानो दुनिया का हर शोर उस एक पल में थम गया हो। मैजिक मसाला के बोल्ड और परिचित स्वाद में खोए बुमराह इस विचार को जीवंत करते हैं कि खाने का असली मज़ा तब है, जब आप बिना किसी झिझक के उसे जिएं—“ऐसे खाओ जैसे कोई देख नहीं रहा हो। कैंपेन से जुड़े अपने अनुभव पर बुमराह कहते हैं, “मुझे इस फिल्म की सबसे अच्छी बात ये लगी कि ये बिल्कुल वास्तविकता के करीब है। मैदान के बाहर मुझे बिल्कुल अपने जैसा रहने का मौका मिला। कोई एक्टिंग नहीं, बस अपने पसंदीदा यीप्पी! नूडल्स का मैं उसी अंदाज़ में मज़ा ले रहा हूं, जैसा मुझे पसंद है। वहीं आईटीसी लिमिटेड के फूड्स बिजनेस से जुड़े सुरेश चंद के मुताबिक, “यीप्पी! हमेशा मानता रहा है कि खाना मजेदार और स्वाद से भरपूर होना चाहिए। इस कैंपेन में कोई नियम नहीं थे। बुमराह पूरी तरह सहज थे और उन्होंने अपने उस मस्तीभरे फूडी अंदाज़ को सामने रखा, जिसे हमने पहले नहीं देखा था।”

यह फिल्म रोजमर्रा की सहजता का उत्सव है। इसमें कोई बनावट नहीं, कोई स्टाइलिंग का दबाव नहीं—बस स्वाद का सच्चा आनंद। ओगिल्वि के प्रवक्ता के शब्दों में, “आइडिया सरल था—बुमराह को पूरी तरह अनफिल्टर्ड अंदाज़ में यीप्पी! मैजिक मसाला का आनंद लेते हुए दिखाना।” मैदान पर सटीक और अनुशासित बुमराह, यहां पूरी तरह आज़ाद हैं। और शायद यही इस कैंपेन की असली जीत है—जब स्वाद सही हो, तो झिझक खुद-ब-खुद खत्म हो जाती है। 

Leave a Reply

Next Post

कोयला-सीमेंट लोड वाहनों के बीच टक्कर, आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 24 फरवरी 2026। मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर की केबिन में फंसने से जिंदा जलकर मौत हो गई। […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस