कुख्यात नक्सली के साले का दावा- ‘सरेंडर करने गया था हिड़मा, धोखे से किया गया उसका एनकाउंटर’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 21 नवंबर 2025। देश के सबसे मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर रहे माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के अंतिम संस्कार के साथ ही बस्तर के जंगलों में एक अध्याय समाप्त हो गया। सुरक्षा बलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, खासकर तब जब हिड़मा जैसे दुर्दांत नक्सली कमांडर के मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त भारत के लक्ष्य पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़े हो गए थे। हालांकि, हिड़मा की मौत को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं और मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह इसकी चर्चा है।

साले का दावा आत्मसमर्पण की तैयारी में था हिड़मा, एनकाउंटर बताया फर्जी
हिड़मा की मौत पर सबसे चौंकाने वाला आरोप उसके साले ललित ने लगाया है। अंतिम संस्कार के दौरान मीडिया से बात करते हुए ललित ने दावा किया है कि हिड़मा आत्मसमर्पण करने वाला था और वह आंध्र प्रदेश की पुलिस के सामने सरेंडर करने जा रहा था। उसे धोखे से मारा गया है। ललित ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान आंध्र प्रदेश के कई शीर्ष नक्सली नेता भी उसी इलाके में मौजूद थे, जिन्हें आंध्र प्रदेश की सरकार और पुलिस ने बचा लिया, जबकि बस्तर के नक्सलियों का फर्जी एनकाउंटर कर दिया।

बता दें कि बीते दिनों गृह मंत्री विजय शर्मा पूवर्ती पहुंचे थे, और टॉप नक्सली लीडर हिड़मा और देवा की मां के साथ भोजन किया था और उनसे इन दोनों नक्सलियों के आत्म समर्पण की अपील की थी। इसके कुछ घंटे बाद उनकी माता की भावनात्मक अपील का वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों ने अपने बेटों से आत्मसमर्पण करने की अपील की थी। हिड़मा के साले का कहना है कि हिड़मा आत्मसमर्पण करने वाला था लेकिन उसे धोखे से मारा गया।

आरोपों पर यह बोले अधिकारी
इस पर अल्लूरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने कहा है कि आरोप तो लगते रहते हैं बेशक हिड़मा चार लेयर की सुरक्षा में रहता होगा, लेकिन यह जंगल उसके लिए पूरी तरह से नया था। यहां उसकी विचारधारा को कोई नहीं मानता और उसे कोई सपोर्ट नहीं मिलता। यह कहना भी जल्दबाजी होगा कि हिड़मा यहां के जंगलों का ठीक से भ्रमण भी कर पाया था या नहीं। एसपी ने कहा की हिड़मा चार लेयर तो नहीं मगर दो लेयर की सुरक्षा में जरूर था, इसीलिए एनकाउंटर खत्म होने में काफी समय लग गया, वरना यह एनकाउंटर बहुत जल्द खत्म हो जाता।

Leave a Reply

Next Post

नीतीश सरकार में विभागों का बंटवारा आज ! सम्राट चौधरी ने सौंपी सूची; जानें किसे मिलेगा कौन-सा विभाग?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 21 नवंबर 2025। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद सभी मंत्री अपने-अपने विभागों के इंतजार में हैं। ऐसे में खबर है कि शुक्रवार को नई कैबिनेट में विभागों का बंटवारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सभी मंत्रियों को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान